विश्व छात्र सौर सभा

World Student Solar Assembly
प्रश्न-2 अक्टूबर, 2019 को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा विश्व छात्र सौर सभा का आयोजन किया गया। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसका आयोजन अरुण जेटली स्टेडियम परिसर, नई दिल्ली में किया गया।
(b) नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने आईआईटी मुंबई के सहयोग से इसका आयोजन किया।
(c) इस एकदिवसीय वैश्विक आयोजन में 60 देशों के 10 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया।
(d) नई दिल्ली के अलावा इसी प्रकार की कार्यशालाएं भारत के अन्य शहरों तथा विदेशों में भी आयोजित की जाएंगी।
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 2 अक्टूबर, 2019 को महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा विश्व छात्र सौर सभा का आयोजन किया गया।
  • इसका आयोजन इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर, नई दिल्ली में किया गया।
  • नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने इसका आयोजन आईआईटी, मुंबई के सहयोग से किया।
  • इस कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को ऊर्जा वहनीयता और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।
  • इस कार्यशाला के दौरान दिल्ली एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के युवा छात्रों ने 2 विश्व रिकॉर्ड बनाए, जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
  • पहला विश्व रिकॉर्ड ‘एक स्थान पर सबसे अधिक संख्या में पर्यावरण संबंधी स्थिरता के पाठ (Lessons) वर्ग’ में बनाया।
  • इसमें लगभग 5000 बच्चों ने भाग लिया।
  • दूसरा विश्व रिकॉर्ड सबसे बड़ी संख्या में सोलर लैंप की असेंबली और लाइटिंग से संबंधित था, जिसमें 5000 से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया।
  • उल्लेखनीय है कि भारत द्वारा वर्ष 2030 तक कार्बन सघनता को 30-35 प्रतिशत तक कम करने एवं वर्ष 2022 तक 150 गीगावॉट और 2040 तक 450 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा स्थापित किया जाना लक्षित है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/article/news-ani/ncr-students-create-2-world-records-on-gandhi-s-150th-birth-anniversary-119100201134_1.html