विश्व बौद्धिक संपदा दिवस, 2019

World Intellectual Property Day 2019
प्रश्न-प्रतिवर्ष ‘विश्व बौद्धिक संपदा दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 15 अप्रैल
(b) 22 अप्रैल
(c) 25 अप्रैल
(d) 26 अप्रैल
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 26 अप्रैल, 2019 को पूरे विश्व में विश्व बौद्धिक संपदा दिवस (World Intellectual Property Day) मनाया गया।
  • इस वर्ष इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) ‘रीच फॉर गोल्डः आईपी एंड स्पोर्ट्स (Reach for Gold: I P and Sports) था।
  • यह दिवस नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देने में बौद्धिक संपदा अधिकारों (पेटेंट, ट्रेडमार्क, औद्योगिक डिजाइन, कॉपीराइट) के विषय में जागरूकता का प्रसार करने हेतु मनाया जाता है।
  • विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) ने वर्ष 2000 में प्रतिवर्ष 26 अप्रैल को इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी।
  • वर्ष 1967 में स्थापित विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) बौद्धिक संपदा सेवाओं, नीति, सूचना और सहयोग के लिए वैश्विक मंच है।
  • यह संयुक्त राष्ट्र की एक स्व-वित्त पोषण एजेंसी है।                    
  • इस संगठन में शामिल सदस्य देशों की संख्या 192 है।
  • इसका मुख्यालय जिनेया, स्विट्जरलैंड में स्थित है, जिसके वर्तमान में महानिदेशक फांसिस गुर्री हैं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.wipo.int/about-wipo/en/

https://www.wipo.int/pressroom/en/articles/2019/article_0006.html