विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक 2022

प्रश्न- अप्रैल, 2022 में फ्रांस स्थित ‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ (Reporters Without Borders) द्वारा वार्षिक विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक, 2022 जारी किया गया। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इस सूचकांक में कुल 180 देशों को शामिल किया गया है।
(ii) सूचकांक में नॉर्वे को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
(iii) इस सूचकांक में भारत 150वें स्थान पर है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (ii) एवं (iii)
(c) केवल (i) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • मई, 2022 में फ्रांस स्थित ‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ द्वारा वार्षिक ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक (World Press Freedom Index), 2022 जारी किया गया।
  • इस सूचकांक में कुल 180 देशों को शामिल किया गया है।
  • इस सूचकांक में नॉर्वे को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है।
  • इसके पश्चात डेनमार्क दूसरे, स्वीडन तीसरे, एस्टोनिया चौथे तथा फिनलैंड पांचवें स्थान पर हैं।
  • इस सूचकांक में निचला 5 स्थान प्राप्त करने वाले देश क्रमशः हैं- उत्तर कोरिया (180), इरीट्रिया (179), ईरान (178), तुर्कमेनिस्तान (177) तथा म्यांमार (176)।
  • इस सूचकांक में भारत 150वें स्थान (स्कोर-41.00) रहा।
  • जबकि वर्ष 2021 में भारत 142वें स्थान पर था।
  • सूचकांक में भारत के पड़ोसी देशों में भूटान को 33वें, नेपाल को 76वें, श्रीलंका को 146वें, पाकिस्तान को 157वें, बांग्लादेश 162वें तथा चीन को 175वें स्थान प्राप्त हुआ है।
  • विश्व के अन्य विकसित देशों में जर्मनी को 16वें, कनाडा को 19वें, फ्रांस को 26वें, यूनाइटेड किंगडम को 24वें तथा यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका को 42वें,जापान 71वें,तथा रुस 155वें स्थान पर रहा।
  • उल्लेखनीय है कि विश्व के देशों में प्रेस की स्थिति के बारे में ‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ नामक एक अंतरराष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठन द्वारा वर्ष 2002 से प्रतिवर्ष यह सूचकांक जारी किया जा रहा है।
  • यह संगठन प्रेस स्वतंत्रता की वकालत करता है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1985 में हुई थी।
  • इसका मुख्यालय पेरिस में है।
  • इस संगठन को संयुक्त राष्ट्र में सलाहकार की स्थिति प्राप्त है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक-

https://rsf.org/en/index