अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस

प्रश्न- 1 मई 2022 को सम्पूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ मनाया गया। इस दिवस को मनाने की शुरुआत कब हुई थी?
(a) 1875
(b) 1886
(c) 1902
(d) 1923
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 1 मई, 2022 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस’ (International Labour Day) मनाया गया।
  • इस दिवस की शुरूआत मई 1886 से हुई थी।
  • इस दिवस को मनाने के पीछे शिकागो में उन श्रमिक संगठनों की हड़ताल है जो कि 8 घंटे से ज्यादा काम न कराने के लिए की गई थी।
  • भारत में यह दिवस सबसे पहले चेन्नई में 1 मई, 1923 को मनाना शुरू किया गया था।
  • उस समय इसको ‘मद्रास दिवस’ के रूप में मनाया जाता था।
  • ज्ञातव्य है कि श्रमिकों के विषय में शीर्ष निकाय अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) है।
  • यह संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट एजेंसी है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1919 में हुई थी।
  • इसका मुख्यालय जेनेवा, स्विट्जरलैंड में है।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/Main-News-Details.aspx?id=440135