विश्व की सबसे बड़ी भगवद्गीता

biggest bhagwat gita

प्रश्न-26 फरवरी, 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व की सबसे बड़ी भगवद् गीता का विमोचन किया। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसका विमोचन उन्होंने नई दिल्ली स्थित इस्कॉन मंदिर में किया।
(b) इस भगवदगीता का वजन 800 किग्रा. हैं।
(c) इस भगवद्गीता में 675 पृष्ठ हैं।
(d) यह भगवद्गीता इटली के मिलान शहर में मुद्रित की गई है।
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 26 फरवरी, 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली स्थित इस्कॉन मंदिर के ‘गीता आराधना महोत्सव’ में शामिल हुए।
  • इस अवसर पर उन्होंने विश्व की सबसे बड़ी भगवद्गीता का विमोचन किया।
  • इस पवित्र पुस्तक का वजन 800 किग्रा. है।
  • इस भगवद्गीता में 670 पृष्ठ हैं जिसका आकार 2.8×2.0 मीटर है।
  • यह पुस्तक इटली के मिलान शहर में मुद्रित की गई है।
  • यह यूपो (YUPO) सिंथेटिक पेपर पर मुद्रित है।
  • अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) को ‘हरे कृष्ण आन्दोलन’ के रूप में भी जाना जाता है।

  लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indianexpress.com/article/india/pm-modi-unveils-worlds-largest-bhagvad-gita-at-delhis-iskcon-temple-5601968/

https://iskconnews.org/800-kg-bhagavad-gita-set-to-be-largest-sacred-text-in-the-world,6769/