विश्व की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों की सूची-2016

The World's Highest-Paid TV Actresses 2016

प्रश्न-14 सितंबर, 2016 को प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों की सूची-2016 में किस भारतीय अभिनेत्री को शामिल किया गया है?
(a) दीपिका पादुकोण
(b) विद्या बालन
(c) प्रियंका चोपड़ा
(d) ऐश्वर्या राय
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 14 सितंबर, 2016 को प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स द्वारा विश्व की सबसे अधिक कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों (The World’s Highest Paid TV Actresses) की सूची, 2016 जारी की गई।
  • इस सूची में प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री सोफिया वेरगारा 43 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई के साथ लगातार पांचवे वर्ष शीर्ष पर रहीं।
  • इसके पश्चात अभिनेत्री केली कुओको (Kaley Cuoco) 24.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
  • भारतीय मूल की प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री मिंडी कैलिंग (Mindy Kaling) 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
  • इस वर्ष सूची में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 11 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई के साथ आठवें स्थान पर रहीं। इस सूची में स्थान पाने वाली वे पहली भारतीय अभिनेत्री हैं।
  • अभिनेत्री जूलियाना मार्गुलीस (Juliauna Margulies) 10.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई के साथ 9वें तथा जुलिया बोवेन (Julie Bowen) 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई के साथ 10वें स्थान पर रहीं।
  • उल्लेखनीय है कि भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पिछले वर्ष एबीसी की ‘क्वांटिको’ में अभिनय किया था।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.forbes.com/sites/maddieberg/2016/09/14/the-worlds-highest-paid-tv-actresses-2016-sofia-vergara-stays-the-queen-of-the-small-screen-with-43-million/#2d799c8e6a7f
http://www.forbes.com/pictures/gjdm45eimd/8-priyanka-chopra/#13cd3e6449e7