विश्व की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों की सूची-2017

The World's Highest-Paid TV Actresses 2017 Sofia Vergara Leads With $41.5 Millio

प्रश्न-हाल ही में प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों की सूची-2017 में किस भारतीय अभिनेत्री को शामिल किया गया?
(a) दीपिका पादुकोण
(b) विद्या बालन
(c) ऐश्वर्या राय
(d) प्रियंका चोपड़ा
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 26 सितंबर, 2017 को प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स द्वारा विश्व की सबसे अधिक कमाई करने वाली टीवी अभिनेत्रियों (The World’s Highest Paid TV Actresses) की सूची-2017 जारी की गई।
  • इस सूची में प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री सोफिया वेरगारा 41.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई के साथ लगातार छठवें वर्ष शीर्ष पर रहीं।
  • इसके पश्चात केली कुओको (Kaley Cuoco) 26 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
  • भारतीय मूल की प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेत्री मिंडी कैलिंग और एलेन पाम्पियो (Ellen Pompeo) 13 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
  • इस वर्ष इस सूची में प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई के साथ आठवें स्थान पर रहीं।
  • इस सूची में स्थान पाने वाली वे एकमात्र भारतीय अभिनेत्री हैं।

संबंधित लिंक
https://www.forbes.com/sites/maddieberg/2017/09/26/the-worlds-highest-paid-tv-actresses-2017-sofia-vergara-leads-with-41-5-million-total-2/#cd3f0255b0e8
https://www.forbes.com/sites/maddieberg/2017/09/28/full-list-the-worlds-highest-paid-tv-actors-and-actresses-2017/#6193f0091725