विश्व की उच्च भुगतान पाने वाली महिला एथलीटों की सूची‚ 2023

प्रश्न – दिसंबर‚ 2023 में अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स द्वारा जारी विश्व की उच्च भुगतान पाने वाली महिला एथलीटों की सूची‚ 2023 के संबंध में कौन-सा तथ्य विकल्प में सही नहीं है।
(a) इस सूची में पोलैंड की टेनिस खिलाड़ी इगा स्विटेक 23.9 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ शीर्ष स्थान पर हैं।
(b) चीन की एलीन गु 22.1 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
(c) अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ 21.7 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ चौथे स्थान पर हैं।
(d) इस सूची में भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी.सिंधु 7.1 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ अमेरिकी जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स के साथ संयुक्त रूप से 16वें स्थान पर हैं।
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –

  • इस सूची में भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु अमेरिकी जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स के साथ संयुक्त रूप से 16वें स्थान पर हैं।
  • इस सूची में अमेरिकी गोल्फर नेल्ली कोडी (8.2 मिलियन डॉलर) और अमेरिकी सॉकर मेगन रैपिनो (8.2 मिलियन डॉलर) संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर हैं।
  • इस सूची में चेक गणराज्य की टेनिस खिलाड़ी मार्केटा वोंड्रोउसोवा 5.2 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ 20वें स्थान पर हैं।
  • इस सूची में शीर्ष 10 में 9 महिला टेनिस खिलाड़ी शामिल हैं।
  • शीर्ष 20 में वâुल 12 महिला टेनिस खिलाड़ी 2-2 फुटबॉल और गोल्फ खिलाड़ी और 1-1 फ्रीस्टाइल स्कीइंग‚ 1 जिम्नास्टिक‚ बॉस्केटबॉल और जिम्नास्टिक खिलाड़ी शामिल हैं।

लेखक – विजय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.forbes.com/sites/brettknight/2023/12/21/the-worlds-highest-paid-female-athletes-2023/?sh=24c6b0bd2b4c