विश्व का सबसे बड़ा एम्फिबियस विमान

World's largest amphibious aircraft made in China

प्रश्न-अभी हाल ही में किस देश द्वारा विश्व का सबसे बड़ा एम्फिबियस विमान निर्मित किया गया है?
(a) फ्रांस
(b) रूस
(c) चीन
(d) अमेरिका
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 23 जुलाई, 2016 को चीन द्वारा वन क्षेत्रों में लगी आग पर काबू पाने और समुद्री मिशनों के लिए काम में आने वाले विश्व के सबसे बड़े एम्फिबियस विमान का निर्माण कार्य पूरा किया गया।
  • इस विमान का नाम AG-600 है।
  • यह विमान स्थल और जल दोनों स्थानों से उड़ान भरने में सक्षम है।
  • इसे चीन की सरकारी विमान निर्माता कंपनी एवियेशन इंडस्ट्री कॉरपोरेशन ऑफ चाइना (AVIC) द्वारा निर्मित किया गया है।
  • यह विमान 53.5 टन का भार लेकर उड़ान भर सकता है तथा एक उड़ान में 4500 किमी. तक की दूरी तय कर सकता है। इसकी अधिकतम गति 500 किमी. प्रति घंटा है।
  • इस विमान की लम्बाई 37 मीटर तथा दोनों विंग्स के बीच की दूरी 38.8 मीटर है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://news.xinhuanet.com/english/2016-07/23/c_135534988.htm
http://sputniknews.com/asia/20160725/1043609286/china-amphibious-aircraft.html