विश्व का सबसे बड़ा फुटबॉल स्टेडियम

China Begins Construction On World's Largest Stadium

प्रश्न- 16 अप्रैल 2020 को किस देश में 10 लाख सीटों की क्षमता वाले विश्व के सबसे बड़े फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ?
(a) ब्राज़ील
(b) चीन
(c) अर्जेंटीना
(d) फ्रांस
उत्तर- (b)
संबंधित तथ्य

  • 16 अप्रैल 2020 को चीन के दक्षिणी शहर ग्वांगझू में 10 लाख सीटों की क्षमता वाले विश्व के सबसे बड़े फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ।
  • इस स्टेडियम का नाम ग्वांगझू एवरग्रांडे फुटबॉल स्टेडियम होगा।
  • चीनी रियल स्टेट कंपनी एवरग्रांडे ग्रुप द्वारा निर्मित किया जा रहा यह स्टेडियम कमल के फूल के आकार का होगा।
  • कमल के फूल का आकार इसलिए चुना गया है क्योंकि यह चीन का पारंपरिक फूल है और इसकी परिकल्पना शंघाई के डिजाइनर हसन ए सईद ने की थी।
  • यह स्टेडियम वर्ष 2022 के अंत तक बनकर तैयार होगा।
  • इस स्टेडियम की निर्माण लागत राशि लगभग 12 अरब युआन (1.69 अरब डॉलर) होगी।
  • यह स्टेडियम क्षमता की दृष्टि से विश्व के सबसे बड़े फुटबॉल स्टेडियम बार्सिलोना के कैंप नोउ को पीछे छोड़ देगा।
  • उल्लेखनीय है कि उत्तर कोरिया का बहुद्देशीय रूनगराडो फर्स्ट ऑफ़ मई स्टेडियम विश्व का सबसे बड़ा स्टेडियम है जिसकी क्षमता 11.4 लाख सीटों की है।

लेखक –विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.forbes.com/sites/alexandrasternlicht/2020/04/20/china-begins-construction-on-worlds-largest-stadium-signaling-hope-that-crowds-will-gather-again/#77085a6e4c47