विश्व कछुवा दिवस

प्रश्न-‘विश्व कछुवा दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 24 मई
(b) 23 मई
(c) 28 मई
(d) 31 मई
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 23 मई, 2018 को संपूर्ण विश्व में विश्व कछुवा दिवस (World Turtle Day) मनाया गया।
  • यह दिवस अमेरिकन टॉरटॉयज रेस्क्यू (गैर-लाभकारी संगठन) द्वारा स्थापित किया गया था।
  • यह दिवस कछुओं की दुर्लभ प्रजातियों को लुप्त होने से बचाने के लिए लोगों में जागरूकता हेतु मनाया जाता है।
  • इस गैर-लाभकारी संगठन की स्थापना विश्वभर में मौजूदा कछुओं और उनके खत्म हो रहे निवास की रक्षा करने के लिए लोगों की मदद करने के उद्देश्य से की गई थी।
  • कछुओं की प्रजाति विश्व की सबसे पुरानी जीवित प्रजातियों में से एक मानी जाती है।
  • ये प्राचीन प्रजातियों, चिड़ियों, सांपों और छिपकलियों से भी पहले धरती पर अस्तित्व में आ चुके थे।
  • जीव-वैज्ञानिकों के अनुसार, कछुए इतने लंबे समय तक सिर्फ इसलिए स्वयं को बचा सके क्योंकि उनका कवच उन्हें सुरक्षा प्रदान करता है।
  • अंटार्कटिका को छोड़कर ये लगभग विश्व के सभी महाद्वीपों में पाये जाते हैं।
  • बोग कछुए जो कि लंबाई में 4 इंच के होते हैं, सबसे छोटे कछुए होते हैं।
  • लेदरी कछुए (वजन लगभग 1500 पाउंड) सभी कछुओं में सबसे बड़ा होता है।
  • भारत में असम राज्य के दीमा हसाओ में स्थित हेजोंग झील (जिसे कछुआ झील के नाम से जाना जाता है) में लगभग 400-500 कछुए निवास करते हैं।
  • इसके अलावा इस झील में हिल टेर्रपिन्स प्रजाति के दुर्लभ कुछए भी पाए जाते हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.awarenessdays.com/awareness-days-calendar/world-turtle-day-2018/
https://www.worldturtleday.org/american-tortoise-rescue
https://www.worldturtleday.org/