विनोद मेहता

प्रश्न- सुप्रसिद्ध पत्रकार विनोद मेहता जिनका हाल ही में निधन हुआ, वे किस मशहूर साप्ताहिक पत्रिका के संस्थापक थे?
(a) इंडिया टुडे
(b) आउटलुक
(c) फ्रंटलाइन
(d) तहलका
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 8 मार्च, 2015 को सुप्रसिद्ध पत्रकार एवं संपादक विनोद मेहता (Vinod Mehta) का निधन हो गया।
  • 73 वर्षीय श्री मेहता का जन्म वर्ष 1942 में रावल पिण्डी (पाकिस्तान) में हुआ था।
  • उन्होंने ‘आउटलुक’पत्रिका की शुरूवात वर्ष 1995 में इसके प्रधान संस्थापक संपादक के रूप में की थी। वे फरवरी, 2012 तक इस पत्रिका में संपादक के रूप में कार्यरत थे।
  • इसके अलावा इन्होंने‘द संडे ऑब्जर्वर’,‘इंडियन पोस्ट’,‘द इंडिपेंडेंट’ और‘द पायनियर’आदि प्रकाशनों में कार्य किया था।
  • वर्ष 2011 में प्रकाशित उनकी आत्मकथा ‘लखनऊ ब्वॉय’ काफी चर्चित हुई थी।
  • उन्होंने मीना कुमारी और संजय गांधी की जीवनियां लिखी थीं।
  • इन्हें उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2014-15 के यश भारती सम्मान से सम्मानित किया गया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.outlookindia.com/peoplehome2.aspx?pid=3914&author=Vinod+Mehta
http://en.wikipedia.org/wiki/Vinod_Mehta
http://www.penguinbooksindia.com/en/content/vinod-mehta