विक्टर सानेव

प्रश्न-जनवरी‚ 2022 में ट्रिपल जंपर विक्टर सानेव का निधन हो गया। उन्होंने अपने कैरियर में ओलंपिक खेलों में कितने स्वर्ण पदक और रजत पदक जीत थे?
(a) 1 स्वर्ण और 2 रजत
(b) 2 स्वर्ण और 1 रजत
(c) 3 स्वर्ण और 1 रजत
(d) 3 स्वर्ण और 2 रजत
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • 3 जनवरी‚ 2022 को तीन बार के ओलंपिक ट्रिपल जंपर चैंपियन और पूर्व विश्व रिकॉर्ड धारक विक्टर सानेव (Victor Sanaev) का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
  • उनका जन्म 3 अक्टूबर‚ 1945 को जॉजिया (सोवियत संघ) में हुआ था।
  • उन्होंने ओलंपिक खेलों में सोवियत सोशलिस्ट रिपब्लिक संघ (USSR) का प्रतिनिधित्व किया।
  • उन्होंने चार ओलंपिक खिताब जीते‚ जिनमें तीन स्वर्ण पदक और एक रजत पदक शामिल है।
  • वर्ष 1968 में मेक्सिको सिटी‚ वर्ष 1972 में म्यूनिख में और वर्ष 1976 में मॉन्ट्रियल ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता।
  • वर्ष 1980 में मॉस्को ओलंपिक में रजत पदक जीता था।
  • सानेव ने वर्ष 1969 में एथेंस और वर्ष 1974 में रोम में आयोजित यूरोपीय खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था।
  • सानेव ने मैक्सिको सिटी और म्यूनिख में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://timesofindia.indiatimes.com/sports/more-sports/athletics/three-time-olympic-triple-jump-champion-viktor-saneyev-dies-aged-76/articleshow/88670566.cms