विकास और शांति के लिए खेल का अंतरराष्ट्रीय दिवस

International Day of Sport for Development and Peace 2019

प्रश्न-हाल ही में विकास और शांति के लिए खेल का अंतरराष्ट्रीय दिवस कब मनाया गया?
(a) 3 अप्रैल, 2019
(b) 4 अप्रैल, 2019
(c) 5 अप्रैल, 2019
(d) 6 अप्रैल, 2019
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 6 अप्रैल, 2019 को विकास और शांति के लिए खेल का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया गया।
  • विश्वभर में शांति को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक बाधाओं को दूर करने में खेल की शक्ति को पहचानने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है।
  • उल्लेखनीय है कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी के संस्थापक व आधुनिक ओलंपिक खेलों के जनक फ्रांस के पियरे फ्रेडे बैरोन डी कबूर्टिन के प्रयासों से 6 अप्रैल, 1896 को एथेंस (ग्रीस) में प्रथम आधुनिक ओलंपिक खेलों का उद्घाटन किया गया था।
  • इसलिए 6 अप्रैल, को विकास और शांति के लिए खेल का अंतरराष्ट्रीय दिवस संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2013 में घोषित किया गया तथा वर्ष 2014 से यह प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है।

लेखक-गजेंद्र प्रताप

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.olympic.org/idsdp
https://www.un.org/development/desa/dspd/2019/03/international-day-of-sport-for-development-and-peace-2019/