वाणिज्य मंत्रालय द्वारा अफ्रीकी देशों के साथ व्यापार बढ़ाने हेतु पहल

Commerce Ministry to prepare action plan to boost trade with Africa
प्रश्न-3 और 6 मई, 2019 को भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय ने कितने अफ्रीकी देशों के भारतीय कारोबारी समुदाय के साथ डिजिटल वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद किया?
(a) 10
(b) 11
(c) 12
(d) 14
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 3 और 6 मई, 2019 को भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय ने 11 अफ्रीकी देशों के भारतीय कारोबारी समुदाय के साथ डिजिटल वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संवाद किया।
  • जिन 11 अफ्रीकी देशों के भारतीय कारोबारी समुदाय के साथ संवाद स्थापित किया गया उनमें तंजानिया, युगांडा, केन्या, जाम्बिया, मॉरीशस, नाइजीरिया, मोजाम्बिक, घाना, दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना और मेडागास्कर शामिल है।
  • इस संवाद में इन 11 अफ्रीकी देशों में रह रहे भारतीय कारोबारी समुदाय के 400 से अधिक सदस्यों ने भागीदारी की।
  • इस पहल का उद्देश्य अफ्रीका में रह रहे भारतीय समुदाय के साथ प्रभावशाली सहभागिता सुनिश्चित करना है, जिससे भारत और अफ्रीका के मध्य व्यापार संबंधो को और अधिक प्रगाढ़ तथा मजबूत बनाया जा सके।
  • वर्ष 2017-18 के दौरान अफ्रीकी क्षेत्र के साथ भारत का कुल व्यापार 62.69 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जो पूरे विश्व के साथ भारत के कुल व्यापार का 8.15 प्रतिशत है।
  • वर्ष 2017-18 में भारत से पूरे विश्व को किए गए कुल निर्यात में से 8.21 प्रतिशत हिस्सेदारी भारत से अफ्रीकी देशों को किए गए निर्यात की रही।
  • वर्ष 2017-18 में भारत द्वारा विश्व भर के देशों से किए गए आयात में अफ्रीकी क्षेत्र की हिस्सेदारी 8.12 प्रतिशत थी।
  • अफ्रीका में भारतीय समुदाय की राजनीति, व्यवसाय और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भागीदारी है।
  • अफ्रीकी देशों में भारतीय समुदाय की मौजूदा संख्या 2.8 मिलियन है जिसमें 2.5 मिलियन भारतीय मूल के व्यक्ति हैं और शेष 220967 अनिवासी भारतीय हैं।
  • विश्वभर में रह रहे अनिवासी भारतीयों में से 9.11 प्रतिशत अफ्रीका में रहते हैं।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://pib.nic.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1571687

https://www.thehindu.com/business/Economy/commerce-ministry-to-prepare-action-plan-to-boost-trade-with-africa/article23802081.ece

https://www.business-standard.com/article/news-ani/commerce-ministry-organises-interaction-to-boost-india-africa-trade-ties-119050701236_1.html