वर्ल्ड इकोनॉमिक लीग टेबल के अनुसार भारत 2018 में पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था होगा

World Economic League Table 2018

प्रश्न-हाल ही में सेंटर फॉर इकोनॉमिक एंड बिजनेस रिसर्च (सीईबीआर) कंसल्टेंसी द्वारा जारी ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक लीग टेबल 2018’ के अनुसार भारत वर्ष 2018 में विश्व की कौन-सी अर्थव्यवस्था बन जाएगा?
(a) दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था
(b) तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था
(c) चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था
(d) पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 26 दिसंबर, 2017 को जारी ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक लीग टेबल-2018’ के अनुसार वर्ष 2018 में भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (डॉलर संदर्भ में) बन जाएगा।
  • स्वतंत्र आर्थिक पूर्वानुमान जारी करने वाली संस्था (सीईबीआर) इस रिपोर्ट की प्रतिपादक है। ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक लीग टेबल’ में 192 देशों के लिए वर्ष 2032 तक के पूर्वानुमान हैं।
  • रिपोर्ट के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था 2018 तक ब्रिटेन और फ्रांस से भी आगे निकल जाएगी।
  • रिपोर्ट के अनुसार ऊर्जा एवं तकनीक के सस्ते साधनों की बदौलत वैश्विक अर्थव्यवस्था में तेज वृद्धि का अनुमान जताया गया है।
  • भारत भी ऐसे ही सुधारों पर आगे बढ़ रहा है।
  • अगले 15 वर्षों तक शीर्ष 10 अर्थव्यवस्था में एशियाई देशों का प्रभाव बढ़ते रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
  • रिपोर्ट में चीन के वर्ष 2032 तक अमेरिका को पछाड़कर शीर्ष अर्थव्यवस्था बनने की संभावना व्यक्त की गई है।
  • साथ ही ब्रिटेन पर ब्रेक्जिट का प्रभाव आशंका से कम होगा।
  • जिससे यह 2020 तक फ्रांस को फिर से पीछे छोड़ देगा।
  • रिपोर्ट में कच्चे तेल की गिरती कीमतों के कारण रूस की अर्थव्यवस्था के कमजोर पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है।
  • रूस की ऊर्जा क्षेत्र पर अधिक निर्भरता के कारण ऐसी आशंका व्यक्त की गई है।
  • रूस वर्ष 2032 तक 11वें स्थान से गिरकर 17वें स्थान पर आ सकता है।

संबंधित लिंक
https://gcp.global/uk/products/welt-2018
http://www.thehindu.com/business/india-to-become-fifth-largest-economy-in-2018/article22282335.ece
https://gcp.global/uk/products/welt-2018