वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक अपडेट जनवरी‚ 2022

प्रश्न-25 जनवरी‚ 2022 को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक अपडेट जनवरी‚ 2022 जारी की गई। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इसके अनुसार‚ वर्ष 2021 में वैश्विक विकास दर 5.9 प्रतिशत आकलित की गई।
(ii) वर्ष 2022 में भारत की विकास दर 9.0 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
(iii) वर्ष 2023 में भारत की विकास दर 7.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
कूट-
(a) केवल (i) एवं (iii)
(b) केवल (i) एवं (ii)
(c) केवल (ii) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 25 जनवरी‚ 2022 को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक अपडेट (World Economic Update) जनवरी‚ 2022 जारी किया गया।
  • इसके अनुसार‚ वर्ष 2021 में वैश्विक विकास दर 5.9 प्रतिशत आकलित की गई।
  • जिसके वर्ष 2022 में 4.4 प्रतिशत तथा वर्ष 2023 में 3.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
  • उन्नत (Advanced) अर्थव्यवस्थाओं की विकास दर वर्ष 2021 में 5.0 प्रतिशत आकलित की गई।
  • जिसके वर्ष 2022 में 3.9 प्रतिशत तथा वर्ष 2023 में 2.6 प्रतिशत तथा वर्ष 2023 में 3.8 प्रतिशत विकास दर रहने का अनुमान है।
  • यूएसए की विकास दर वर्ष 2021 में 5.6 प्रतिशत ‘आकलित है‚ जिसके वर्ष 2022 में 4.0 प्रतिशत तथा वर्ष 2023 में 3.8 प्रतिशत विकास दर रहने का अनुमान है।
  • उभरते बाजार तथा विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की विकास दर वर्ष 2021 में 6.5 प्रतिशत आकलित की गई।
  • जिसके वर्ष 2022 में 4.8 तथा वर्ष 2023 में 4.7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
  • इसके अनुसार‚ वर्ष 2021 में भारत की विकास दर 8.1 प्रतिशत वर्ष 2022 में 9.0 प्रतिशत तथा वर्ष 2023 में 7.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
  • वर्ष 2021 में चीन की विकास दर 8.1 प्रतिशत आकलित की गई।
  • जिसके बाद वर्ष 2022 में 4.8 प्रतिशत तथा वर्ष 2023 में 5.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.imf.org/en/Publications/WEO/Issues/2022/01/25/world-economic-outlook-update-january-2022