वर्जिन ग्रुप और महाराष्ट्र सरकार में समझौता

Virgin Hyperloop promises Mumbai to Pune

प्रश्न-हाल ही में वर्जिन ग्रुप और महाराष्ट्र सरकार के बीच कहां से कहां तक के रूट को हाइपरलूप से जोड़ने हेतु एक समझौते पर हस्ताक्षर किया गया?
(a) मुंबई-नागपुर
(b) मुंबई-गोवा
(c) मुंबई-पुणे
(d) बांद्रा-पुणे
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 18 फरवरी, 2018 को वर्जिन ग्रुप और महाराष्ट्र सरकार के बीच मुंबई-पुणे को हाइपरलूप से जोड़ने हेतु एक समझौते पर हस्ताक्षर किया गया।
  • ज्ञातव्य है कि विगत वर्ष केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने टेस्ला को महाराष्ट्र में हाइपरलूप परीक्षण हेतु नियंत्रण दिया था।
  • मुंबई और पुणे के बीच की दूरी लगभग 150 किमी. है जिसे हाइपरलूप के शुरू होने से 14-24 मिनट में तय किया जा सकेगा।
  • यह हाइपरलूप रूट पूर्णतः इलेक्ट्रिक प्रणाली पर आधारित होगा।
  • इस रूट पर अधिकतम गति 1000 किमी. प्रति घंटा होगी।
  • पहला हाइपरलूप रूट सेंट्रल पुणे को मेगा पोलिस के साथ-साथ नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ेगा।
  • संभवतः इसमें प्रति वर्ष 15 करोड़ यात्री सफर कर सकेंगे।

संबंधित लिंक
http://indianexpress.com/article/technology/tech-news-technology/mumbai-pune-virgin-hyperloop-one-project-everything-you-need-to-know-5069402/