लोसर उत्सव, 2018

प्रश्न-लोसर उत्सव मनाया जाता है-
(a) जैन समुदाय द्वारा
(b) बौद्ध समुदाय द्वारा
(c) पारसी समुदाय द्वारा
(d) कोया आदिवासियों द्वारा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 2-4 मार्च, 2018 के मध्य लोसर उत्सव (Losar Festival) की रजत जयंती अरुणाचल प्रदेश में बौद्ध समुदाय द्वारा ईटानगर के न्योकम लापांग मैदान पर मनाई गई।
  • इस उत्सव का आयोजन ईटानगर बौद्ध सांस्कृतिक सोसाइटी द्वारा किया गया।
  • यह उत्सव बौद्ध समुदाय द्वारा उनके कैलेंडर के अनुसार ‘नए वर्ष’ के रूप में मनाया जाता है।
  • इस उत्सव के दौरान अरुणाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों द्वारा विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।
  • भूटानी और गोरखा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इन प्रस्तुतियों का हिस्सा थे।
  • इस कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री होनचुन न्गंदम मुख्य अतिथि थे।

संबंधित लिंक
https://www.aninews.in/news/national/general-news/itanagar-celebrates-silver-jubilee-of-losar-festival201803050918250002/