लॉयड का इंडियाज सिटी रिस्क इंडेक्स

Lloyd’s City Risk Index

प्रश्न-नवीनतम सिटी रिस्क इंडेक्स के अनुसार, विभिन्न आतंकवादी खतरों से जीडीपी को होने वाले नुकसान के जोखिम के लिहाज से दुनिया के दस प्रमुख शहरों में भारत के कौन-से शहर शामिल हैं?
(a) दिल्ली, मुंबई व बंगलुरू
(b) चंड़ीगढ़, कोलकता व चेन्नई
(c) अहमदाबाद, पुणे व लखनऊ
(d) हैदराबाद, नोएडा व भुवनेश्वर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • जून, 2018 में ‘Lloyd’s City Risk Index’ का नवीनतम संस्करण जारी हुआ।
  • इस ‘सिटी रिस्क इंडेक्स’ के अनुसार, आतंकवादी खतरों से जीडीपी को होने वाले नुकसान के जोखिम के लिहाज से दुनिया के दस प्रमुख शहरों में भारत के भी तीन शहर शामिल हैं।
  • यह शहर हैं-दिल्ली, मुंबई व बंगलुरू।
  • सूचकांक (इंडेक्स) में दिल्ली को पांचवें, मुंबई को छठें व बंगलुरू को आठवें स्थान पर रखा गया है।
  • सूचकांक में दुनिया भर के 279 प्रमुख शहरों की जीडीपी को क्षति पहुंचाने वाले 22 अलग-अलग आतंकवादी खतरों से जोखिम का आकलन किया गया है।
  • इसके अनुसार, भारतीय शहरों के बारे में उसके निष्कर्ष भू-स्थैतिक तनावों को परिलक्षित करते हैं

संबंधित लिंक…
https://cityriskindex.lloyds.com/wp-content/uploads/2018/06/Lloyds_CRI2018_APAC.pdf