लालिमा अभियान

Now, 'Lalima Abhiyan' to rid Madhya Pradesh of anaemia

प्रश्न-हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य को किस रोग से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 1 नवंबर, 2016 से लालिमा अभियान शुरू करने का फैसला किया गया है?
(a) मलेरिया
(b) एनीमिया
(c) कुष्ठ
(d) हैजा
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 9 अक्टूबर, 2016 को मध्य प्रदेश सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार राज्य को एनीमिया रोग से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 1 नवंबर, 2016 से लालिमा अभियान आरंभ करने का फैसला किया गया है।
  • इस अभियान के तहत आयरन फोलिक एसिड की गोलियां आंगनबाड़ियों, शैक्षिक संस्थाओं और अस्पतालों को निःशुल्क उपलब्ध करायी जाएंगी।
  • इस संदर्भ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा को पत्र लिखकर फेरस सल्फेट गोलियों के स्थान पर फेरस एस्कार्बेट की गोलियों का वितरण करने का आग्रह किया गया है।
  • यह अभियान मिशन मोड पर संचालित होगा।
  • इस अभियान में महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य विभाग, आयुष और स्कूल शिक्षा विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा।
  • अभियान के तहत एनीमिया को दूर करने के प्राकृतिक, परंपरागत और आधुनिक उपायों का भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
  • उल्लेखनीय है कि एनीमिया महिलाओं, किशोरियों और बच्चों में एक आम स्वास्थ्य समस्या है।
  • इस रोग में रक्त अल्पता अर्थात शरीर में खून की कमी हो जाती है।
  • राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-4 के आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में 15-49 आयु वर्ग में 52.5 प्रतिशत किशोरी और महिलाएं तथा 25.5 प्रतिशत पुरुष एनीमिया से पीड़ित हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.mpinfo.org/News/TodaysNews.aspx?newsid=20161009N13&LocID=1&PDt=10/9/2016
http://www.univarta.com/news/states/story/650236.html
http://indianexpress.com/article/india/india-news-india/madhya-pradesh-to-launch-lalima-abhiyan-to-make-state-free-from-anaemia-3074965/
http://timesofindia.indiatimes.com/city/bhopal/Now-Lalima-Abhiyan-to-rid-Madhya-Pradesh-of-anaemia/articleshow/54788352.cms