रेमन मैग्सेसे पुरस्कार-2016

Ramon Magsaysay Award

प्रश्न-हाल ही में किन दो भारतीयों को एशिया के नोबेल पुरस्कार के नाम से विख्यात प्रतिष्ठित ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार-2016’ के लिए चुना गया है?
(a) राजेंद्र सिंह एवं अशोक चौबे
(b)संजीव चतुर्वेदी एवं अंशू गुप्ता
(c) टी.एम. कृष्णा और बेजवाड़ा विल्सन
(d)सुनीता नारायण और पूनम महाजन
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 27 जुलाई, 2016 को एशिया के नोबेल पुरस्कार के नाम से विख्यात ‘रेमन मैग्सेसे पुरस्कार-2016’ के विजेताओं की घोषणा की गई।
  • इस वर्ष यह पुरस्कार 2 भारतीयों सहित कुल 6 व्यक्तियों /संस्थाओं को प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया। जो इस प्रकार हैं-
    1. बेजवाड़ा विल्सन (भारत)
    2. कोंचिता कार्पियो मोरैल्स (फिलीपींस)
    3. डोंपेट डुआफा (इंडोनेशिया)
    4. जापान ओवरसीज कोऑपरेशन वालंटियर्स (जापान)
    5. टी.एम. कृष्णा (भारत)
    6. वियंतीएन रेस्क्यू (Vientiane Rescue) (लाओस)
  • इस वर्ष उपर्युक्त विजेताओं में कर्नाटक के सामाजिक कार्यकर्ता तथा सफाई कर्मचारी आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक बेजवाड़ा विल्सन को ‘मानवीय गरिमा के साथ जीवन जीने के अभिन्न अधिकार की दृढ़तापूर्वक बात करने के कारण’ इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
  • उन्होंने अपमानजनक मैला ढोने की प्रथा के उन्मूलन के लिए तथा दलितों को अधिकार दिलाने के लिए जमीनी स्तर पर लड़ाई लड़ी।
  • ‘वहीं चेन्नई में जन्मे कर्नाटक शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक टी.एम. कृष्णा को ‘संस्कृति में सामाजिक समग्रता को सुनिश्चित करने के प्रयासों’ के लिए चुना गया।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 तक यह पुरस्कार 6 विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए जाते थे परंतु उसके पश्चात श्रेणियों को समाप्त कर दिया गया।
  • गौरतलब है कि यह पुरस्कार फिलीपींस के राष्ट्रपति रेमन मैग्सेसे की स्मृति में प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है जिसकी स्थापना रेमन मैग्सेसे फाउंडेशन द्वारा वर्ष 1957 में की गई थी।
  • इन पुरस्कारों का वितरण 31 अगस्त, 2016 को फिलीपींस के सांस्कृतिक केंद्र, मनीला में किया जाएगा।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://sandbox.mossesgeld.com/rmaf/awardees/year/2016/
http://sandbox.mossesgeld.com/rmaf/