रूस द्वारा पेरिस समझौते को स्वीकृति

प्रश्न-हाल ही में रूस द्वारा जलवायु परिवर्तन से संबंधित किस समझौते को स्वीकार किया गया है?
(a) कोपेनहेगन समझौता
(b) दोहा समझौता
(c) पेरिस समझौता
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 23 सितंबर, 2019 को रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने जलवायु परिवर्तन से संबंधित पेरिस समझौते को रूस में लागू करने की स्वीकृति प्रदान की।
  • यद्यपि रूस ने पेरिस समझौते पर 2016 में ही हस्ताक्षर कर दिया था, लेकिन अपने राष्ट्रीय कानूनों के आधार पर इसे लागू करने में असमर्थ था।
  • रूस द्वारा पेरिस समझौते को स्वीकार करने के बाद वह वैश्विक स्तर पर कार्बन उत्सर्जन घटाने की प्रक्रिया में कार्य करने वाले देशों की सूची में शामिल हो गया है।
  • इसके साथ ही जलवायु परिवर्तन की रोकथाम और अनुकूलन कार्यों के लिए रूस द्वारा विकासशील देशों को वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी।
  • वैश्विक स्तर पर ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन के मामले रूस का चौथा स्थान है। इससे पहले चीन, अमेरिका व भारत का नंबर आता है।
  • रूस द्वारा पेरिस समझौते को लागू करने का निर्णय उसके आर्कटिक क्षेत्र व साइबेरियाई क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहे प्रतिकूल प्रभावों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
  • पेरिस समझौता – इसे ‘कॉप-21’ (Conference of Parties -CoP) भी कहा जाता है। वर्ष 2015 में जलवायु परिवर्तन पर एक वैश्विक सहमति द्वारा निर्णय लिए जाने के लिए पेरिस में एक सम्मेलन हुआ था, जिसे ‘पेरिस समझौता’ कहा जाता है।
  • इस समझौते के तहत वैश्विक तापमान में शताब्दी के अंत तक 2oC की कमी रखने का लक्ष्य रखा गया था।
  • इस समझौते के तहत वैश्विक तापमान में वृद्धि को सदी के अंत तक औद्योगीकरण के पूर्व के समय से 2 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखना है।

लेखक-विमलेश कुमार पाण्डेय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.reuters.com/article/us-climate-change-russia/russia-gives-definitive-approval-to-paris-climate-accord-idUSKBN1W8162