रूसा द्वारा निधि एवं सुधार ट्रैकर का शुभारंभ

Prakash Javadekar launches the Fund and Reform Tracker of RUSA

प्रश्न-अभी हाल ही में प्रारंभ निधि एवं सुधार ट्रैकर किसके द्वारा विकसित किया गया है?
(a) टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज
(b) यूजीसी
(c) राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान
(d) मानव संसाधन विकास मंत्रालय
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 17 अप्रैल, 2017 को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा नई दिल्ली में रूसा द्वारा विकसित निधि एवं सुधार ट्रैकर का शुभारंभ किया गया।
  • यह ट्रैकर रूसा परियोजनाओं की निगरानी करेगा।
  • इसके माध्यम से किसी भी परियोजना की मंजूरी से लेकर सफलता पूर्वक संपन्न होने तक सभी चरणों की निगरानी की जाएगी।
  • सुधार ट्रैकर राज्यों की उच्च शिक्षा नीतियों, योजनाओं एवं सर्वोत्तम प्रथाओं के विवरण का रिपोर्ट कार्ड होगा।
  • इस ऐप का उद्देश्य क्लासरूमों की पुनःकल्पना करना, समय और तकनीक के साथ आगे बढ़ना और शिक्षा के क्षेत्र में सभी उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए जारी वार्ता में सभी हितधारकों को शामिल करना और उनके सकारात्मक और प्रभावी सुझावों को अत्यधिक महत्व प्रदान करना है।
  • यह सुविधा संपूर्ण देश में फैले हजारों विक्रेताओं के अलावा केंद्र सरकार, राज्य सरकार के उच्च शिक्षा हितधारकों और अन्य सांस्थानिक व्यक्तियों के लिए उपलब्ध होगी।
  • इस ऐप का उपयोग करने हेतु सीमित/ असीमित अधिकार प्रत्येक हितधारक की भूमिका और कार्यक्षमता के आधार पर दिए जायेंगे।
  • इस ऐप की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:-
    (1) यह परियोजना अनुमोदन बोर्ड के आधार पर आवंटित निधि, केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा किश्त के आधार पर जारी निधि, संस्थानों, के आधार पर मुख्य परियोजनाओं, नियुक्त विक्रेता एवं उनको किया गया भुगतान, राज्यों के अनुसार किए गए भुगतान एवं इस संदर्भ में प्राप्त किसी भी प्रकार की टिप्पणी आदि की जानकारी अपने पास सहेजकर रखेगा।
    (2) घटक (Componet) के अनुरूप विवरण, रूसा परियोजना में की जाने वाली निधि का व्यापक चित्रण हमारे सम्मुख प्रस्तुत करता है। चाहे यह इक्विटी पहल के बुनियादी ढांचे का अनुदान हो।
    (3) यह ऐप हमें अनुमोदित निधि, जारी राशि, उपयोग की गयी राशि पूरे किए गए काम के प्रतिशत आदि की जानकारी उपलब्ध कराता है।
    (4) हितधारक केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा जारी धन के विषय में पूर्ण विवरण प्राप्त कर सकता है।
    (5) समय बताने वाली मुहर किसी भी परियोजना के कार्य एवं उसकी प्रगति के विषय में जानकारी उपलब्ध कराती है और किसी भी परियोजना की जमीनी सच्चाई का चित्र हमारे सम्मुख प्रदर्शित करता है।
    (6) ट्रैकिंग प्रणाली इस ऐप की आत्मा है और प्रत्येक पहल को एक अलग पहचान संख्या (आईडीनंबर) दिया गया है। इससे इस बारे में जानकारी मिलेगी कि किस प्रकार कोई विचार उत्पन्न हुआ और किन-किन चरणों से होते हुए इसका पूर्ण विकास हुआ।
  • राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान, उच्चतर शिक्षा विभाग, मानव संसाधन विकास मंत्रालय की केंद्र प्रायोजित योजना है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=60478
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=161080
http://www.financialexpress.com/jobs/hrd-ministry-launches-app-to-track-funding-progress-of-projects/631357/
http://www.financialexpress.com/jobs/hrd-ministry-launches-app-to-track-funding-progress-of-projects/631357/