रुकुरा मध्यम सिंचाई परियोजना

प्रश्न-हाल ही में किस राज्य में रुकुरा मध्यम सिंचाई बांध परियोजना का उद्घाटन किया गया?
(a) ओडिशा
(b) तमिलनाडु
(c) केरल
(d) कर्नाटक
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 25 जुलाई, 2018 को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने जिला-सुंदरगढ़, ओडिशा में रुकुरा मध्यम सिंचाई परियोजना का उद्घाटन किया।
  • इस परियोजना की लागत राशि लगभग 300 करोड़ रुपये है, जिससे कुल 5800 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र की सिंचाई की जाएगी।
  • सुंदरगढ़ जिले में सूखे की समस्या से निपटने हेतु इस परियोजना की शुरुआत की गई है।
  • यह परियोजना ब्राह्मणी तथा वैतरणी बेसिन क्षेत्र में रुकुरा नदी पर बनाई गई है।
  • इस परियोजना हेतु स्वीकृति वर्ष 2009 में योजना आयोग द्वारा की गई थी।

[अमित कुमार श्रीवास्तव ]

संबंधित लिंक…
http://www.newindianexpress.com/states/odisha/2018/jul/20/cm-likely-to-inaugurate-rukura-dam-on-july-25-1845881.html
https://www.outlookindia.com/newsscroll/odisha-cm-inaugurates-rs-300-crore-irrigation-dam-project/1356836
https://www.business-standard.com/article/pti-stories/odisha-cm-inaugurates-rs-300-crore-irrigation-dam-project-118072501568_1.html