राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2017

National Sports Awards – 2017

प्रश्न-वर्ष 2017 में निम्न में से किस खिलाड़ी को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा?
(a) दीपा कर्माकर एवं मिताली राज
(b) देवेंद्र झाझरिया एवं सरदार सिंह
(c) दीपा मलिक एवं मारियप्पन थंगावेलु
(d) देवेंद्र झाझरिया एवं मरियप्पन थंगावेलु
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 22 अगस्त, 2017 को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2017 के विजेताओं की घोषणा की गयी।
  • वर्ष 2017 का राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार पैराएथलीट देवेंद्र झाझरिया तथा हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ी सरदार सिंह को संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा।
  • रियो पैरालंपिक (वर्ष 2016) में स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया जेवलिन थ्रो की एफ 46 स्पर्धा में भाग लेते हैं। वह एंथेस पैरालंपिक (वर्ष 2004) में भी इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं।
  • खेल प्रशिक्षकों को प्रदान किया जाने वाला द्रोणाचार्य पुरस्कार, 2017 एथलेटिक्स के लिए स्व. डॉ. आर. गांधी को, बैडमिंटन के लिए जी.एस.एस.वी. प्रसाद (आजीवन) और बॉक्सिंग के लिए बृज भूषण मोहंती (आजीवन) को, हॉकी के लिए पी. ए. राफेल (आजीवन) को, संजॉय चक्रवर्ती (आजीवन) को निशानेबाजी तथा रोशन लाल (आजीवन) को कुश्ती के लिये प्रदान किया जाएगा।
  • इस वर्ष 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गयी है जो इस प्रकार हैं-
  • वी.जे. सुरेखा (तीरंदाजी), खुशबीर कौर (एथेलेटिक्स), अरोकिया राजीव (एथलेटिक्स), प्रशांती सिंह (बॉस्केटबाल), लैशराम देबेंद्रो सिंह (बॉक्सिंग), चेतेश्वर पुजारा (क्रिकेट), हरमनप्रीत कौर (क्रिकेट), ओइनम बेम्बम देवी (Oinam Bembem) (फुटबॉल), एस.एस.पी. चौरसिया (गोल्फ), एस.वी. सुनील (हॉकी), जसवीर सिंह (कबड्डी), पी.एन. प्रकाश (शूटिंग), ए. अमलराज (टेबल टेनिस), साकेत मायनेनी (टेनिस), सत्यव्रत कादियान (कुश्ती), मरियप्पन थंगावेलु (पैरा-एथलीट) तथा वरूण सिंह भाटी (पैरा-एथलीट)।
  • इस वर्ष ध्यान चंद पुरस्कार विजेता निम्नलिखित हैं-
    (i) भूपेंद्र सिंह (एथलेटिक्स)
    (ii) सैयद शाहिद हाकिम (फुटबॉल)
    (iii) सुमराय टेटे (हॉकी)।
  • ध्यातव्य है कि उपरोक्त पुरस्कारों का वितरण 29 अगस्त, 2017 को मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में पुरस्कार वितरण समारोह में राष्ट्रपति द्वारा दिया जाती है।
  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के तहत खिलाड़ी को स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र एवं 7.5 लाख रुपये पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।
  • अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाड़ी को अर्जुन की प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र एवं 5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।
  • द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता तथा ध्यानचंद पुरस्कार विजेता को प्रशस्ति पत्र, प्रतिमा एवं 5 लाख रुपये पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=170149
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=66704