राष्ट्रीय अवसंरचना के विकास हेतु कार्यबल का गठन

प्रश्न-7 सितंबर, 2019 को केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2024-25 तक 100 लाख करोड़ रुपये की राष्ट्रीय अवसंरचना के विकास हेतु किसकी अध्यक्षता में एक कार्यबल का गठन किया?
(a) सचिव, आर्थिक मामले विभाग
(b) मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नीति आयोग
(c) कैबिनेट सचिव
(d) वित्त सचिव
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 7 सितंबर, 2019 को केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2024-25 तक 100 लाख करोड़ रुपये की राष्ट्रीय अवसंरचना के विकास के लिए एक कार्यबल का गठन किया।
  • सचिव, आर्थिक मामले विभाग अतानु चक्रवर्ती इस कार्यबल के अध्यक्ष होंगे।
  • कार्यबल के संदर्भ में शर्तें निम्नवत हैं-

(i) वित्तीय वर्ष 2019-20 में शुरू हो सकने वाली तकनीकी रूप से व्यवहार्य और वित्तीय/आर्थिक रूप से व्यवहार्य अवसंरचना परियोजनाओं की पहचान करना।

(ii) वित्तीय वर्ष 2021-25 के बीच शेष 5 वर्षों  में से प्रत्येक के लिए प्रगतिपूर्ण परियोजनाओं को सूचीबद्ध करना।

(iii) वार्षिक अवसंरचना निवेश/पूंजीगत लागत का अनुमान लगाना।

(iv) वित्तपोषण के उपर्युक्त स्रोतों की पहचान करने में मंत्रालयों का मार्गदर्शन करना।

(v) परियोजनाओं की निगरानी के लिए उपाय सुझाना।

  • कार्यबल इंडिया इनवेस्टमेंट ग्रिड (IIG) और नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) आदि के माध्यम से निजी निवेश की आवश्यकता वाली परियोजनाओं के मजबूत विपणन को भी सक्षम बनाएगा।
  • इसके अलावा, कार्यबल वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए पाइपलाइन परियोजनाओं पर 31 अक्टूबर, 2019 तक और वित्तीय वर्ष 2021-25 के लिए सांकेतिक पाइपलाइन पर 31 दिसंबर, 2019 तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1584478