राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के नए अध्यक्ष

प्रश्न – 11 मार्च‚ 2024 में किसने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया?
(a) किशोर मकवाना
(b) विजय सांपला
(c) एल. मुरुगन
(d) डॉ. रामशंकर कठेरिया
उत्तर – (a)
संबंधित तथ्य –

Related Static GK
NCSC के बारे में—

  • यह एक भारतीय संवैधानिक निकाय है।
  • जिसकी स्थापना अनुसूचित जातियों और एंग्लो इंडियन समुदायों के शोषण के खिलाफ उनके सामाजिक‚ शैक्षिक‚ आर्थिक और सांस्कृतिक हितों को बढ़ावा देने और उनकी रक्षा करने के लिए की गई थी।
  • इसके लिए संविधान में विशेष प्रावधान किए गए थे।
  • भारतीय संविधान का अनुच्छेद 338 NCSC से संबंधित है।
  • मुख्यालय – नई दिल्ली
  • इसमें एक अध्यक्ष‚ एक उपाध्यक्ष तथा 3 सदस्यों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
  • इनका कार्यकाल पदभार ग्रहण की तिथि से 3 वर्षों का होता है।
  • आयोग के अध्यक्ष को संघ के कैबिनेट मंत्री तथा उपाध्यक्ष को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है।

लेखक -विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ncsc.nic.in/pages/display/46

https://ncsc.nic.in/files/Kishor%20Makwana.pdf

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2013509