रामायण पर विशेष डाक टिकट

Indonesia releases special stamp on Ramayana theme
प्रश्न-अप्रैल, 2019 में किस देश ने भारत के साथ राजनयिक संबंधों की 70 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रामायण की थीम पर विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किया?
(a) भूटान
(b) म्यामांर
(c) इंडोनेशिया
(d) नेपाल
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 23 अप्रैल, 2019 को इंडोनेशिया ने भारत के साथ राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रामायण की थीम पर विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किया।
  • इस डाक टिकट का डिजाइन इंडोनेशिया के मशहूर कलाकार पद्मश्री बापक न्योमान नुआर्ता ने किया है।
  • इस डाक टिकट पर सीता को बचाने के लिए जटायु के संघर्ष का रामायण का प्रसंग अंकित है।
  • भारत-इंडोनेशिया के राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरा होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में इंडोनेशिया में भारत के राजदूत प्रदीप कुमार रावत और इंडोनेशिया के उप-विदेशमंत्री अब्दुर्रहमान मोहम्मद फकीर ने भागीदारी की।
  • इंडोनेशिया में रामायण को रामायण का कविन (काव्य) कहा जाता है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.tribuneindia.com/news/nation/indonesia-releases-special-stamp-on-theme-of-ramayana/762668.htmls

https://www.business-standard.com/article/news-ani/indonesia-releases-special-stamp-on-ramayana-theme-119042400154_1.html

https://www.theweek.in/wire-updates/international/2019/04/23/fes71-indonesia-ramayana.html