रामगढ़ विषधारी

प्रश्न-मई‚ 2022 में राजस्थान सरकार द्वारा किस अभयारण्य को राज्य के चौथे टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित किया गया है?
(a) ताल छापर अभयारण्य
(b) माउंट आबू वन्यजीव अभयारण्य
(c) कुम्भलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य
(d) रामगढ़ विषधारी अभयारण्य
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 16 मई‚ 2021 को राजस्थान सरकार ने अधिसूचना जारी कर रामगढ़ विषधारी अभयारण्य को टाइगर रिजर्व घोषित किया।
  • रामगढ़ विषधारी राजस्थान राज्य का चौथा टाइगर रिजर्व (बूंदी) राजस्थान राज्य का चाथा टाइगर रिजर्व
  • यह देश का 52वां टाइगर रिजर्व।
  • केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम‚ 1972 (1972 का केंद्रीय अधिनियम संख्या 53) की धारा 38F की शक्तियों का प्रयोग कर राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की सिफारिश पर यह अभ्यारण्य टाइगर रिजर्व घोषित।
  • इस टाइगर रिजर्व में रामगढ़ अभयारण्य का 225 वर्ग किमी. एवं चंबल घड़ियाल सेंचुरी का 256 वर्ग किमी. का क्षेत्र शामिल।
  • इस टाइगर रिजर्व के कोर एरिया का क्षेत्रफल 481.9 वर्ग किमी. बफर एरिया का क्षेत्रफल 1019.98 वर्ग किमी. (कुल क्षेत्रफल) 1501.88 वर्ग किमी.) है।
  • इस टाइगर रिजर्व से पूर्व राजस्थान में अन्य तीन टाइगर रिवर्ज रणथंभौर टाइगर रिजर्व‚ सरिस्का टाइगर रिजर्व और मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व हैं।
  • रामगढ़ विषधारी अभ्यारण्य के टाइगर रिजर्व घोषित होने से रणथंभौर से मुकुंदरा तक बाघों की निर्बाध रूप से आवाजाही हो सकेगी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.indiatoday.in/india/story/rajasthan-ramgarh-vishdhari-sanctuary-notified-tiger-reserve-1950177-2022-05-16