राज्यों में समुद्रीय किनारों, नदी के तटों और झीलों की सफाई हेतु 19 दलों का गठन

प्रश्न-हाल ही में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने कितने तटीय राज्यों में समुद्री किनारों, नदी के तटों और झीलों की सफाई हेतु 19 दलों का गठन किया?
(a) 9
(b) 6
(c) 7
(d) 12
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 17 मई, 2018 को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने विश्व पर्यावरण दिवस, 2018 के मद्देनजर 9 तटीय राज्यों में समुद्री किनारों, नदी के तटों और झीलों की सफाई हेतु 19 दलों का गठन किया।
  • 9 तटीय राज्यों के लगभग 24 समुद्री किनारों और 19 राज्यों के 24 नदी तटों की सफाई कराई जाएगी। सूचीबद्ध नदियों के अलावा दिल्ली में यमुना नदी तटों की सफाई के लिए एक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
  • पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा गठित इन 19 दलों में मंत्रालय राज्य नोडल एजेंसियों, स्कूल के इको-क्लब के प्रभारी, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों, जिला प्रशासन, तटीय इलाकों में स्थित फिशरीज कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक/अनुसंधान संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
  • मंत्रालय इको-क्लब स्कूलों को भी सफाई अभियान से जोड़ेगा।
  • जिन्हें राष्ट्रीय हरित कोर कार्यक्रम के तहत मंत्रालय द्वारा मदद उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
  • प्रत्येक समुद्री किनारों, नदी तट और झील की सफाई के लिए 10 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।
  • इस दौरान पुरातात्विक महत्व के स्थलों के चारों तरफ भी सफाई कराई जाएगी।
  • सफाई का काम 15 मई से शुरू हो चुका है। जो 5 जून, 2018 तक चलेगा।
  • इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पहेली, प्रतियोगिता, वाद-विवाद और जागरूकता रैलियां भी निकाली जाएंगी।

संबंधित लिंक
http://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1532504