रवींद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार-2019

2019 Tagore Literary Prize
प्रश्न-साहित्य में रवीन्द्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार 2019, राणा दासगुप्ता को उनके किस उपन्यास के लिए प्रदान किया गया?
(a) टोकियो कैंन्सिल्ड
(b) सोलो
(c) स्वीपर
(d) कैपिटल गेंस
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 23 अप्रैल, 2019 को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में रवींद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार, 2019 के विजेताओं की घोषणा की गई।
  • यह रवींद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार का दूसरा संस्करण है।
  • साहित्य में रवींद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार, 2019 राणा दासगुप्ता को उनके उपन्यास ‘सोलो’ (Solo) के लिए प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
  • राणा दासगुप्ता को 10000 अमेरिकी डॉलर की राशि, टैगोर की प्रतिमा और साहित्य में उनके योगदान के लिए एक प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है।
  • सामाजिक उपलब्धि के लिए रवींद्रनाथ टैगोर साहित्य पुरस्कार, 2019 योह हेई सासकावा को प्रदान किया गया।
  • यह पुरस्कार उन्हें कुष्ठ रोग उन्मूलन और विश्व शांति में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
  • इसके अलावा ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग-वेन और ताइवान के लोगों को लोकतंत्र मानवाधिकार एवं स्वतंत्रता के लिए सामाजिक उपलब्धि पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • ज्ञातव्य है कि टैगोर पुरस्कार की स्थापना विश्व शांति को बढ़ावा देने, साहित्य, कला और शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए की गई थी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://tagoreprize.com/our-mission/

ahttps://www.business-standard.com/article/news-ians/rana-dasgupta-bags-2019-tagore-literary-prize-119042401001_1.html