यूरोपीय संघ ने अफगानिस्तान में संघर्ष विराम की मांग की

European Union calls for ceasefire in Afghanistan
प्रश्न-सही कथन का चुनाव कीजिए।
(1) हाल ही में आसियान देशों ने अफगानिस्तान में संघर्ष विराम की मांग की।
(2) अफगानिस्तान में अमेरिका ने वर्ष 2002 में हस्तक्षेप किया था।
(3) अफगानिस्तान एक भू-आबद्ध देश है।
(4) अफगानिस्तान दक्षिण-मध्य एशिया में स्थित है।
विकल्प

(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1 और 3
(c) 2, 3 और 4
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 20 अक्टूबर, 2019 को यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने अफगानिस्तान में संघर्ष विराम की मांग की।
  • यूरोपीय संघ द्वारा संघर्ष विराम की इस मांग में यह कहा गया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और तालिबान के बीच बातचीत में टूटने, अफगानिस्तान में लड़ाई को समाप्त करने के लिए किए जाने वाले समझौते के समक्ष व्यवधान खड़ा करने का काम किया है।
  • गौरतलब है कि सितंबर, 2019 में एक अमेरिकी सैनिक की हत्या करने वाले तालिबान के हमले का हवाला देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विद्रोहियों के साथ किए जाने वाले बातचीत को मृत घोषित कर दिया था।
  • अमेरिका का अफगानिस्तान में हस्तक्षेप
  • 11 सितंबर, 2001 को अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले के बाद अमेरिका ने इस हमले के जिम्मेदार अल कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को अमेरिका को सौंपने की मांग की।
  • अमेरिका के इस प्रस्ताव को तत्कालीन तालिबान सरकार ने ठुकरा दिया। इस कारण अमेरिका ने अक्टूबर, 2001 में अफगानिस्तान पर हवाई हमले शुरू कर दिए और वहां पर अपनी सेना भेजी।
  • तालिबान के विरुद्ध इस युद्ध में अमेरिका का साथ देने के लिए अन्य देश भी आगे आ गए।
  • अमेरिका के नेतृत्व में एक संयुक्त गठबंधन अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ खड़ा हो गया तथा वहां की तत्कालीन तालिबान सरकार को सत्ता से हटा दिया गया।
  • इसके बाद इस संयुक्त गठबंधन ने वहां एक नई सरकार की गठन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • वर्तमान में अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन के रूप में अफगानिस्तान में लगभग 1400 अमेरिकी सैनिक हैं।
  • अफगानिस्तान
  • अफगानिस्तान दक्षिण-मध्य एशिया में स्थित है।
  • यह एक भू-आबद्ध देश है।
  • इसकी राजधानी काबुल है।

लेखक-वृषकेतु राय

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.newsonair.com/News?title=EU-calls-for-ceasefire-in-Afghanistan&id=373251

https://www.business-standard.com/article/pti-stories/eu-calls-for-afghan-ceasefire-as-esper-visits-kabul-119102100032_1.html

https://timesofindia.indiatimes.com/world/europe/eu-calls-for-afghanistan-ceasefire/articleshow/71673369.cms