यूनेस्को की सूची में 24 नए विश्व धरोहर स्थल शामिल

UNESCO list includes 24 new World Heritage sites

प्रश्न-निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
(a) विश्व धरोहर समिति के 39वें सत्र का आयोजन बॉन (BONN), जर्मनी में किया गया।
(b) 39वें सत्र का आयोजन 28 जून, 2015 से 08 जुलाई, 2015 तक किया गया।
(c) इस सत्र में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में 24 नए स्थलों को शामिल किया गया है।
(d) जापान के मीजी क्रांति के स्थलों आयरन एंड स्टील, जहाज निर्माण और कोयला खनन को सांस्कृतिक स्थलों की सूची में शामिल किया गया है।
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें-
(a) 1,2,3 और 4 सही है।
(b) 1, 2 और 3 सही हैं।
(c) 2,3 और 4 सही हैं।
(d) 1, 3 और 4 सही है।
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 28 जून, 2015 से 08 जुलाई, 2015 तक विश्व धरोहर समिति के 39वें सत्र का आयोजन ‘बॉन’ (BONN) जर्मनी में किया गया।
  • विश्व विरासत समिति के 39वें सत्र की अध्यक्षता जर्मनी के संघीय विदेश कार्यालय, में राज्यमंत्री और जर्मनी की संसद (Bundestag) सदस्य ‘मारिया बॉमेर (Maria Bohmer) ने किया।
  • उल्लेखनीय है कि इस सत्र में 24 नए स्थलों को विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया और तीन वर्तमान स्थलों के विस्तार को मंजूरी दी गई।
  • इस सत्र में ‘खतरे में विश्व धरोहर स्थलों’ की सूची में तीन विश्व विरासत स्थलों को शामिल किया गया और एक स्थल को इस सूची से बाहर किया गया।
  • गौरतलब है कि विश्व विरासत समिति के 39वें सत्र में बॉन घोषणापत्र को स्वीकार किया गया।
  • घोषणापत्र में शांति अभियानों में विरासत संरक्षण को भी शामिल करने की सिफारिश की गई है।
  • इस घोषणापत्र में सशस्त्र संघर्ष या प्राकृतिक आपदा की स्थिति में यूनेस्को (UNESCO) को विरासत स्थल संरक्षण हेतु अपने अंतर्राष्ट्रीय नेतृत्व को बढ़ाने की बात कही गई है।
  • ज्ञातव्य है कि यूनेस्को की महानिदेशक ‘इरिना बोकोवा’ (Irina Bokova) हैं।
  • उल्लेखनीय है कि विश्व धरोहर समिति के 40वें सत्र का आयोजन 10-20 जुलाई, 2016 तक ‘इस्तांबुल; तुर्की में किया जाएगा।
  • विश्व विरासत समिति के 39वें सत्र के दौरान ‘खतरे में विश्व विरासत स्थल’ की सूची में शामिल किए गए स्थल हैं-
    1. हत्रा (Hatra) ईराक
    2. ओल्ड सिटी ऑफ साना (यमन)
    3. ओल्ड वाल्ड सिटी ऑफ शिबम (Shibam) (यमन)
  • ‘लॉस काटिओस (कोलंबिया) को’ खतरें में विश्व विरासत स्थल की सूची से हटा दिया गया। इसे वर्ष 2009 में इस सूची में शामिल किया गया था।
  • ‘ब्लू एंड जॉन क्रो माउंटेंस’ को नवीन मिश्रित, सांस्कृतिक और प्राकृतिक, स्थल सूची में शामिल किया गया है।
  • 23 अन्य शामिल सांस्कृतिक विश्व विरासत स्थल हैं-
    1. तुसी साइटस (चीन)
    2. क्रिस्टियनफेल्ड अ मोराविन चर्च सेटलमेंट (डेनमार्क)
    3.द पार फोर्स हॉन्टिंग लैंड स्केप इन नार्थ जीलैंड (डेनमार्क)
    4. द क्लाइमेटस, टेरर्स ऑफ बुर्गुंडी (फ्रांस)
    5. शैम्पेन पहाड़ी मकान और तहखाने (फ्रांस)
    6. स्पीचर्स्टाड एंड कोंटोरहॉस विथ चिलेहॉस (जर्मनी)
    7. सुसा (इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान)
    8. कल्चरल लैंडस्केप ऑफ मेमांड (ईरान)
    9. नेक्रोपोलिस ऑफ बेथ शे ‘अरिम-अ लैंडमार्क ऑफ जेविश रिवाइवल (इजरायल)
    10. अरब-नॉरमन पलेरमो एंड द कैथेड्रल चर्च ऑफ सेफालू एंड मॉनरीले (इटली)
    11. साइटस ऑफ जापान्स मीजी इंडस्ट्रियल रिवोल्यूशनः आयरन एंड स्टील, शिपबिल्डिंग एंड कोल माइनिंग (जापान)
    12. बैपरिज्म साइट ’बेथानी बियॉन्ड द जार्डन’ (जार्डन)
    13. बैक्जे हिस्टॉरिक एरियाज (कोरिया गणराज्य) 14. एक्वीडक्ट ऑफ पैड्रे टेंबेलक हाइड्रालिक सिस्टम (मेक्सिको)
    15. ग्रेट बुर्खान खाल्दुन माउन्टेन एंड इट्स सराउडिंग सेकेंड लैंडस्केप (मंगोलिया)
    16. जुकान-नोटोडन इंडस्ट्रियल हेरिटेज साइट (नॉर्वे)
    17. रॉक आर्ट इन द हेल रीजन ऑफ सउदी अरब
    18. सिंगापुर बॉटनिकल गार्डेंस (सिंगापुर)
    19. इफेसस (तुर्की)
    20. दियारबकीर फोर्ट्रेस एंड हेवसेल गार्डेंस कल्चरल लैंडस्केप (तुर्की)
    21. प्रे बेंटोस कल्चरल इंडस्ट्रियल लैंडस्केप (उरुग्वे)
    22. द फोर्थ ब्रिज (यूनाइटेड किंगडम)
    23. सैन एंटोनिमो मिशंस (सं.रा. अमेरिका)
  • ज्ञातव्य है कि 24 नवीन स्थलों के शामिल होने से विश्व विरासत सूची में 163 देशों के 1031 विरासत स्थल हो गए।
  • उल्लेखनीय है कि किसी देश के सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक स्थल को यूनेस्को को विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल होने के लिए वर्ल्ड हेरिटेज कंवेंशन पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://en.unesco.org/news/world-heritage-committee-inscribes-24-new-sites-bonn-and-announces-2016-meeting-istanbul
http://www.unesco.org/new/en/media-services/single-view/news/39th_session_of_world_heritage_committee_opens_amidst_continued_threats_to_iraqs_heritage/#.VazmFqSqqko
http://www.middleeasteye.net/news/un-laments-extreme-times-two-arab-sites-join-world-heritage-list-1489351018
http://dailypost.ng/2015/07/10/unesco-names-24-new-world-heritage-sites/