दूरदर्शी कलाकार सैयद हैदर रजा को फ्रांसीसी सम्मान प्रदत्त

Visionary artist Syed Haider Raza French honor conferred

प्रश्न-अभी हाल में ही  भारतीय चित्रकार सैयद हैदर रजा को फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द लीजन ऑफ द ऑनर’ से कब सम्मानित किया गया?
(a) 10 जुलाई, 2015
(b) 15 जुलाई, 2015
(c) 14 जुलाई, 2015
(d) 12 जुलाई, 2015
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 14 जुलाई, 2015 को दूरदर्शी चित्रकार सैयद हैदर रजा को फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘‘द लीजन ऑफ द ऑनर’’ (The distinction of Commandeur de la legion d’ Honner) प्रदत्त किया गया।
  • इस अवसर पर ‘Un Itineraire’ नामक रजा हैदर की आत्मकथा का विमोचन भी राजदूत रिचियर द्वारा किया गया।
  • समारोह में प्रसिद्ध कवि, निबंधकार, सांस्कृति और कलाव्यवस्थापक अशोक वाजपेयी की कल्पना पर आधारित एक लघु फिल्म प्रस्तुत की गयी जिसमें हैदर रजा के कार्यों का वर्णन था।
  • इस समारोह में हैदर रजा के पांच चित्र (Painting) भी प्रदर्शित की गयी।
  • उल्लेखनीय है कि देश को आजादी मिलने के पश्चात भारतीय कला को यूरोपीय यथार्थवाद के शिंकजे से स्वतंत्र करने और उसकी अस्मिता की खोज के लिए हैदर रजा ने फ्रांसिस न्यूटन सूजा और के.एच.आरा के साथ मिलकर वर्ष 1947 में बॉम्बे प्रोगेसिव आर्टिस्ट्स ग्रुप का गठन किया।
  • जून, 2010 में क्रिस्टी द्वारा इनकी ‘सौराष्ट्र’ नामक पेंटिंग को लगभग साढ़े सोलह करोड़ रुपये में नीलाम किया गया था।
  • इन्हें वर्ष 1981 पद्म श्री और ललित कला अकादमी की रत्न सदस्यता से विभूषित किया गया।
  • वर्ष 2007 में पद्मभूषण एवं वर्ष 2013 में दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से इन्हें विभूषित किया गया।
  • ‘द लीजन ऑफ ऑनर’ (The Legion of Honour) फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। इस सम्मान का प्रारंभ वर्ष 1802 में नेपोलियन बोनापार्ट ने किया था।
  • यह पुरस्कार फ्रांस की उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
  • इसी वर्ष अप्रैल में इस सम्मान से पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा सम्मानित किए गये थे।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.ambafrance-in.org/French-honour-conferred-on-visionary-artist-Sayed-Haider-Raza
http://www.thehindu.com/news/national/noted-indian-artist-sayed-haider-raza-conferred-highest-french-civilian-honour/article7425197.ece
http://www.business-standard.com/article/pti-stories/noted-artist-s-h-raza-conferred-highest-french-civilian-honour-115071500403_1.html