यूएफा यूरो, 2016

UEFA EURO 2016

प्रश्न-10 जुलाई, 2016 को संपन्न यूएफा यूरो, 2016 फुटबॉल चैंपियनशिप किस देश ने जीत ली?
(a) जर्मनी
(b) फ्रांस
(c) पुर्तगाल
(d) वेल्स
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • यूरोपियन फुटबॉल चैंपियनशिप यूएफा यूरो, 2016 फ्रांस के विभिन्न शहरों में 10 जून से 10 जुलाई, 2016 के मध्य संपन्न हुई।
  • पेरिस में खेले गए फाइनल में पुर्तगाल ने मेजबान फ्रांस को 1-0 से पराजित कर पहली बार इस प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया।
  • पुर्तगाल के खिलाड़ी एडर ने अतिरिक्त समय के दूसरे हॉफ में खिताबी गोल किया।
  • वर्ष 1921 से अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल खेल रहे पुर्तगाल का यह पहला बड़ा खिताब है।
  • यूरो कप के 56 वर्षों के इतिहास में यह पहला अवसर था जब निर्धारित 90 मिनट के समय कोई गोल नहीं हुआ।
  • टूर्नामेंट में सर्वाधिक 6 गोल करने वाले फ्रांसीसी फुटबॉलर एन्टोइने ग्रिजमैन को ‘गोल्डेन बूट’ अवॉर्ड प्रदान किया गया।
  • अन्य अवॉर्ड इस प्रकार रहे-
    सिल्वर बूट-क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पुर्तगाल)
    ब्रांज बूट-ओलिवर गिरोउड (फ्रांस)
    यंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट-रेनाटो सांचेज (पुर्तगाल)
  • पुर्तगाल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो एवं कोच फर्नान्डो सांतोस थे।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.uefa.com/uefaeuro/season=2016/matches/round=2000451/match=2017907/index.html
http://www.uefa.com//uefaeuro/news/newsid=2390063.html#uefa+euro+2016+numbers
http://www.uefa.com/uefaeuro/season=2016/matches/round=2000451/match=2017907/postmatch/report/index.html
http://www.uefa.com/uefaeuro/news/newsid=2390091.html