यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड 2019

Indian Army Major To Be Honoured With UN Award For Her Work In South Sudan

प्रश्न- मई 2020 में किस भारतीय महिला सैन्य अधिकारी को वर्ष 2019 के यूएन मिलट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड प्रदान किए जाने की घोषणा की गई?
(a) मेजर सुमन गवानी
(b) मेजर शिखा वर्मा
(c) मेजर तेजस्विनी सावंत
(d) मेजर आभा राठौड़
उत्तर- (a)
संबंधित तथ्य

  • मई 2020 में भारतीय सैन्य अधिकारी मेजर सुमन गवानी को वर्ष 2019 के यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
  • वह यह पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय शांतिदूत होंगी।
  • वह एक सैन्य पर्यवेक्षक हैं जिसे कुछ समय पहले संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत दक्षिण सूडान में तैनात किया गया था।
  • उन्हें यह पुरस्कार ब्राज़ील के सैन्य अधिकारी कार्ला मोंटियरो डी कास्त्रो के साथ 29 मई 2020 को संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय शांति सैनिक दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के अध्यक्षता में एक समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा।

लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.ndtv.com/world-news/indian-peacekeeper-suman-gawani-to-be-honoured-with-un-gender-advocate-award-2235048

One thought on “यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड 2019”

Comments are closed.