युद्ध हथियार के रूप में यौन हिंसा पर सुरक्षा परिषद का संकल्प

UN waters down rape resolution to appease US's hardline abortion stance
प्रश्न-हाल ही में अपनाए गए युद्ध हथियार के रूप में यौन हिंसा पर सुरक्षा परिषद के संकल्प के संबंध में निम्नलिखित में कौन-सा कथन सत्य हैं?
(a) संकल्प में युद्ध हथियार के रूप में यौन हिंसा का निराकरण करने का आग्रह किया गया है।
(b) संकल्प के पक्ष में 13 देशों ने मतदान किया
(c) दो सदस्य देश संकल्प में अनुपस्थित रहे
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 23 अप्रैल, 2019 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने यौन हिंसा पर एक संकल्प अपनाया।
  • संकल्प में युद्ध हथियार के रूप में यौन हिंसा के प्रयोग की निंदा की गई।
  • संकल्प में युद्ध हथियार के रूप में यौन हिंसा का निराकरण करने का आग्रह किया गया है।
  • संकल्प के पक्ष में सुरक्षा परिषद के 13 सदस्य देशों ने मतदान किया, जबकि चीन व रूस मतदान से अलग रहे।
  • इस संकल्प का प्रस्ताव जर्मनी ने तैयार करके सुरक्षा परिषद में पेश किया था।
  • उल्लेखनीय है कि प्रस्ताव में ‘यौन और प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल’ शब्दावली का प्रयोग किया गया था, जिसे अमेरिका के दबाव के कारण हटा दिया गया।
  • साथ ही इस तरह के कृत्यों के आरोपियों पर अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) में मुकदमा चलाने के प्रस्ताव को भी अमेरिका के दबाव कारण हटा दिया गया है।

लेखक-राहुल त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.bbc.com/news/world-us-canada-48028773

https://www.un.org/press/en/2019/sc13790.doc.htm

https://nypost.com/2019/04/24/team-trump-didnt-try-to-stop-un-from-cracking-down-on-wartime-rapists/

https://www.theguardian.com/global-development/2019/apr/23/un-resolution-passes-trump-us-veto-threat-abortion-language-removed