उच्चतम न्यायालय के चार नए न्यायाधीश

Four new SC judges

प्रश्न-24 मई, 2019 को किन चार न्यायाधीशों ने उच्चतम न्यायालय के नए न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया?
(a) न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता, न्यायमूर्ति आर. सुभाष रेड्डी, न्यायमूर्ति, एम. आर. शाह और न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी
(b) न्यायमूर्ति बी.आर. गवई, न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस तथा न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना
(c) न्यायमूर्ति रंजीत सिन्हा, न्यायमूर्ति आर.के. माथुर, न्यायमूर्ति आर. सुभाष रेड्डी तथा न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी।
(d) न्यायमूर्ति गीता मित्तल, न्यायमूर्ति अजय त्रिपाठी, न्यायमूर्ति राजेश शाह तथा न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 24 मई, 2019 को न्यायमूर्ति बी.आर. गवई, न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस तथा न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना ने उच्चतम न्यायालय के नए न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण किया।
  • भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजन गोगोई ने इन चार न्यायाधीशों को शपथ दिलाई।
  • इसके साथ ही उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की निर्धारित संख्या (31) पूरी हो गई है।
  • उल्लेखनीय है कि उच्चम न्यायालय में अधिकतम 31 न्यायाधीशों की नियुक्ति की जा सकती है।
  • गौरतलब है कि वर्ष 2008 में केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 26 से बढ़ाकर 31 किया था।
  • इससे पूर्व न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे, जबकि न्यायमूर्ति एएस बोपन्ना गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।
  • वहीं न्यायमूर्ति बीआर गवई बॉम्बे उच्च न्यायालय में न्यायाधीश थे, जबकि न्यायमूर्ति सूर्यकांत हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.indiatoday.in/india/story/four-new-supreme-court-judges-office-administered-oath-1533551-2019-05-24
https://www.newsbharati.com/Encyc/2019/5/24/Four-Judges-are-sworn-in-at-the-Supreme-Court.html
https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/four-new-supreme-court-judges-administered-oath-of-office/articleshow/69476010.cms