म्यांमार के सैन्य अधिकारियों पर प्रतिबंध

Myanmar military officials banned
प्रश्न-हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका ने किस देश के सैन्य अधिकारियों को अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है?
(a) म्यांमार
(b) ईरान
(c) इराक
(d) सीरिया
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 16 जुलाई, 2019 को संयुक्त राज्य अमेरिका ने म्यांमार के सेना प्रमुख और तीन अन्य सैन्य अधिकारियों के खिलाफ मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोप में प्रतिबंध लगाया है और उनके सं.रा. अमेरिका में प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया है।
  • यह प्रतिबंध म्यांमार के सेना प्रमुख मिन आंग हलाइंग, उप सेना प्रमुख सोई विन, ब्रिगेडियर जनरल थान ऊ और बिग्रेडियर जनरल आंग आंग पर लगाया गया है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका का यह प्रतिबंध सितंबर, 2017 में म्यांमार के रखाइन क्षेत्र में रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ म्यांमार सेना की कार्रवाई से संबंधित है।
  • म्यांमार, जिसे बर्मा के नाम से जाना जाता है। वर्तमान में इसकी राजधानी ‘ने प्यी ता’ है और मुद्रा का नाम ‘क्यात’ है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/international/us-bans-myanmar-military-leaders-over-rohingya-abuses/article28523897.ece