मेक इन इंडिया रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग उपलब्धि रिपोर्ट

Make in India Chemicals & Petrochemicals Sector - Achievement Report

प्रश्न-रसायनों के उत्पादन में भारत का एशिया में कौन-सा स्थान है?
(a) तीसरा
(b) चौथा
(c) पांचवां
(d) दूसरा
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 18 जनवरी, 2017 को औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (DIPP) द्वारा ‘रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग’ की ‘मेक इन इंडियाः उपलब्धियां’ रिपोर्ट जारी की गई।
  • भारतीय रसायन उद्योग 145 बिलियन डॉलर का है।
  • भारत विश्व का 7वां सबसे बड़ा रसायन उत्पादक है।
  • भारत एशिया का चीन एवं जापान के बाद तीसरा सबसे बड़ा रसायन उत्पादक है।
  • भारत कृषि रसायनों का विश्व का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक है और कृषि रसायनों का लगभग 50% निर्यात करता है।
  • अप्रैल-सितंबर, 2016 के मध्य कुल निर्यात में रासायनिक उत्पाद का हिस्सा 12.07% था।
  • कुछ खतरनाक रसायनों को छोड़कर स्वचालित मार्ग से 100% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की अनुमति है।
  • अप्रैल, 2014 से मार्च, 2016 के मध्य प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 107% बढ़ाकर 2.2 बिलियन डॉलर रहा।
  • अप्रैल-सितंबर, 2016 के मध्य रसायन क्षेत्र में 532.48 मिलियन डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश हुआ।
  • 2 जनवरी, 2016 को पूर्वोत्तर क्षेत्र की पहली एवं सबसे बड़ी पेट्रोकेमिकल परियोजना’ असम गैस क्रैकर परियोजना (AGCP) को शुरू किया गया।

संबंधित लिंक
http://pibphoto.nic.in/documents/rlink/2017/jan/p201711803.pdf