मृत्युदंड पर एमनेस्टी इंटरनेशनल की रिपोर्ट, 2017

प्रश्न-हाल ही में लंदन स्थित अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा मृत्युदंड पर जारी रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2017 में चीन में सबसे अधिक फांसी की सजा दी गई। दूसरे स्थान पर हैं-
(a) इराक
(b) सऊदी अरब
(c) ईरान
(d) पाकिस्तान
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 12 अप्रैल, 2018 को लंदन स्थित अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा मृत्युदंड पर रिपोर्ट (The Death Penalty in 2017 : Facts and Figures) जारी की गई।
  • रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2017 में चीन में सबसे अधिक फांसी की सजा दी गई।
  • इसके बाद क्रमशः ईरान, सऊदी अरब, इराक और पाकिस्तान में फांसी की सजा दी गई।
  • चीन को छोड़कर ईरान, सऊदी अरब, इराक और पाकिस्तान में 84 प्रतिशत फांसी की सजा इन चार देशों में दी गई।
  • इसके अनुसार वर्ष 2017 में 23 देशों में 993 लोगों को फांसी की सजा दी गई।
  • जो वर्ष 2016 में दी गई फांसी की सजा से 4 प्रतिशत कमी दर्शाती है।
  • वर्ष 2016 में 23 देशों में 1032 लोगों को फांसी की सजा दी गई थी।
  • जबकि वर्ष 2015 से वैश्विक स्तर पर मृत्युदंड में 39 प्रतिशत की कमी आई है। (जब संगठन ने वर्ष 1989 से सबसे ज्यादा 1634 लोगों को फांसी की सजा की रिपोर्ट दी)।
  • इसमें चीन का आंकड़ा नहीं है, जिसे वह गोपनीय बनाए रखता है।
  • बहरीन, जॉर्डन, कुवैत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने वर्ष 2017 में फांसी की सजा फिर से शुरू की।
  • वर्ष 2017 में, दो देशों-गिनी और मंगोलिया ने सभी अपराधों के लिए कानून में फांसी की सजा को समाप्त कर दिया।
  • वर्ष 2017 के अंत में, 106 देशों (विश्व के अधिकांश राज्यों) ने सभी अपराधों के लिए कानून में मौत की सजा को समाप्त कर दिया था और 142 देशों (दो-तिहाई से अधिक) ने कानून या अभ्यास में मौत की सजा को समाप्त कर दिया था।

संबंधित लिंक
https://www.amnesty.org/en/latest/news/2018/04/death-penalty-facts-and-figures-2017/