मुबारक बेगम

Mubarak Begum

प्रश्न-हाल ही में मुबारक बेगम का निधन हो गया। वह थीं-
(a) पार्श्व गायिका
(b) लेखिका
(c) कवयित्री
(d)पर्यावरणविद्
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 18 जुलाई, 2016 को प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मुबारक बेगम का मुंबई में निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं।
  • इन्होंने मुख्य तौर पर वर्ष 1950 से 1970 के दशक के बीच बॉलीवुड के लिए सैकड़ों गीतों और गजलों को आवाज दी थी।
  • उन्होंने वर्ष 1961 में आई फिल्म हमारी याद आएगी का सदाबहार गाना ‘कभी तन्हाइयों में यूं, हमारी याद आएगी’ को अपनी आवाज दी थी।
  • वर्ष 1950 और 1960 के दशक के दौरान उन्होंने एस.डी. वर्मन, शंकर जयकिशन और खय्याम जैसे सर्वश्रेष्ठ संगीतकारों के साथ काम किया।
  • उनके अन्य प्रसिद्ध गाने ‘मुझको अपने गले लगा लो ओ मेरे हमराही’ और ‘हम हाल-ए-दिल सुनाएंगे’ हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.thehindu.com/features/cinema/legendary-playback-singer-mubarak-begum-dies-at-80/article8870516.ece
https://en.wikipedia.org/wiki/Mubarak_Begum