मिस वर्ल्ड-2017

Miss World-2017

प्रश्न-18 नवंबर, 2017 को चीन में आयोजित मिस वर्ल्ड-2017 का खिताब मानुषी छिल्लर ने जीता। यह किस राज्य से संबंधित है?
(a) दिल्ली
(b) पंजाब
(c) हरियाणा
(d) गुजरात
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 18 नवंबर, 2017 को मिस वर्ल्ड सौन्दर्य प्रतियोगिता का 67वां संस्करण सान्या, चीन में संपन्न हुआ।
  • इसमें विभिन्न देशों की कुल 118 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
  • प्रतियोगिता में भारत की मानुषी छिल्लर ने वर्ष 2017 का मिस वर्ल्ड का खिताब जीता।
  • वह हरियाणा राज्य से संबंधित हैं।
  • वर्ष 2016 की मिस वर्ल्ड स्टेफनी डेल वैले ने मानुषी छिल्लर को मिस वर्ल्ड-2017 का ताज पहनाया।
  • इस प्रतियोगिता की प्रथम उपविजेता (1st Runner UP) मेक्सिको की एंड्रिया मेजा (Andrea Meza) एवं द्वितीय उपविजेता (2nd Runner UP) इंग्लैंड की स्टेफनी हिल (Stephani Hill) रहीं।
  • उल्लेखनीय है कि मानुषी छिल्लर इस प्रतियोगिता का ताज जीतने वाली छठवीं भारतीय सुंदरी है।
  • इससे पूर्व यह खिताब वर्ष 1966 में रीता फारिया, वर्ष 1994 में ऐश्वर्या राय, वर्ष 1997 में डायना हेडन, वर्ष 1999 में युक्ता मुखी तथा वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने जीता था।

संबंधित लिंक
https://www.missworld.com/#/news/1165
http://www.thehindu.com/life-and-style/fashion/indian-contestant-in-top-five-of-miss-world-2017/article20551826.ece
https://en.wikipedia.org/wiki/Miss_World_2017