मानव पुस्तकालय का आयोजन

Human Library event in Mysuru on December 8
प्रश्न-8 दिसंबर, 2019 को मैसूरू, कर्नाटक में मानव पुस्तकालय का आयोजन किया गया। वर्ष 2006 में मानव पुस्तकालय की शुरुआत कहां से हुई थी?
(a) ओस्लो
(b) मैड्रिड
(c) कोपनहेगन
(d) वियना
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 8 दिसंबर, 2019 को मैसूरू, कर्नाटक में मानव पुस्तकालय का आयोजन किया गया।
  • मानव पुस्तकालय एक ऐसी अवधारणा है जिसमें पुस्तकों के स्थान पर सीधे ज्ञान के सबसे बड़े स्रोत मनुष्य से अपेक्षित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
  • मानव पुस्तकालय की मैसूरू चैप्टर की संस्थापक के. पवित्रा हैं।
  • मानव पुस्तकालय की शुरुआत कोपनहेगन (डेनमार्क) में वर्ष 2000 में हुई थी।
  • वर्तमान में 85 से अधिक देशों में मानव पुस्तकालय संगठन कार्यरत है।
  • यह एक पंजीकृत अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन है।
  • भारत में यह दिल्ली, मुंबई, बंगलुरू सहित कई शहरों में सेवारत है।
  • मानव पुस्तकालय पूर्वाग्रहों में परिवर्तन कर समाज सुधार को बढ़ावा देता है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/karnataka/human-library-event-in-city-on-december-8/article30214790.ece

https://humanlibrary.org/about/

http://newsonair.com/News?title=Human-Library-event-in-Mysuru-today&id=375790