महेंद्र सिंह धोनी

MS Dhoni leads India for 200th time

प्रश्न-सर्वाधिक एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड किसके नाम है?
(a) महेंद्र सिंह धोनी
(b) रिकी पोटिंग
(c) स्टीफन फ्लेमिंग
(d) मोहम्मद अजहरुद्दीन
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 25 सितंबर, 2018 को महेंद्र सिंह धोनी 200 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाले विश्व के तीसरे और भारत के पहले कप्तान बने।
  • एशिया कप-2018 में सुपर-4 में अफगानिस्तान के विरुद्ध खेले गए मैच में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।




  • सर्वाधिक एकदिवसीय मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के नाम है जिन्होंने 230 मैचों में कप्तानी की है।
  • न्यूजीलैंड के स्टीफेन फ्लेमिंग दूसरे स्थान पर है जिन्होंने 218 मैचों में कप्तानी की है।
  • भारत की ओर से धोनी के बाद मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 174 और सौरव गांगुली ने 147 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की।
  • ज्ञातव्य है कि धोनी ने जनवरी, 2017 में कपतानी छोड़ने की घोषणा की थी।




  • धोनी ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में कुल 332 मैचों में भारत का नेतृत्व किया है।
  • प्रत्येक प्रारूप में धोनी 50 या अधिक मैचों में कप्तानी करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।




  • धोनी ने 29 सितंबर, 2007 को पहली बार एकदिवसीय मैचों में भारतीय टीम का नेतृत्व किया था।
  • धोनी कप्तानी में खेला गया 200वां एकदिवसीय मुकाबला टाई पर खत्म हुआ।

[विजय प्रताप सिंह ]
संबंधित लिंक
https://www.thehindu.com/sport/cricket/yesterday-once-more-ms-dhoni-leads-india-for-200th-time/article25039212.ece
https://economictimes.indiatimes.com/news/sports/mahendra-singh-dhoni-gets-to-lead-india-once-more/articleshow/65955921.cms