महिलाओं के लिए पुलिस बल में 10 प्रतिशत पद आरक्षित करने का निर्णय

प्रश्न-हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा राज्य में पुलिस बल में महिलाओं के लिए 10 प्रतिशत पद आरक्षित करने का निर्णय किया गया?
(a) मणिपुर
(b) त्रिपुरा
(c) नागालैंड
(d) मिजोरम
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 19 मई, 2018 को त्रिपुरा सरकार द्वारा राज्य में पुलिस बल में महिलाओं के लिए 10 प्रतिशत पद आरक्षित करने का निर्णय किया गया।
  • यह निर्णय त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।
  • इस निर्णय का उद्देश्य महिलाओं के साथ संबंधित अपराधों से और अधिक कुशलता से निपटना है।
  • यह आरक्षण महिलाओं को पुलिस बल की सभी भर्ती में प्रदान किया जाएगा।
  • वर्तमान में त्रिपुरा पुलिस बल में 4 प्रतिशत महिला पुलिस कर्मी हैं।
  • यह निर्णय राज्य सरकार द्वारा निर्भया गैंगरेप और हत्या के मामले से निपटने के दौरान उच्चतम न्यायालय की राय को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
  • वर्तमान में राज्य में 26,000 पुलिसकर्मी हैं जिसमें मात्र 1200 महिलाएं शामिल हैं।
  • राज्य सरकार द्वारा पूरे राज्य में 7 महिला पुलिस स्टेशन स्थापित किया गया है जिसमें से 2 अगरतला में स्थापित हैं।
  • चार और इस प्रकार के स्टेशन शीघ्र ही स्थापित किए जाएंगे।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://khabar.ndtv.com/news/india/tripura-now-10-percent-reservation-for-womens-in-police-force-1854583
https://www.northeasttoday.in/tripura-reserves-10-percent-police-posts-for-women/
https://timesofindia.indiatimes.com/city/agartala/10-womens-quota-in-top-posts-of-tripura-police-soon/articleshow/64185237.cms
http://www.newsstate.com/india-news/10-percent-womens-quota-in-top-posts-of-tripura-police-article-54707.html