महिंद्रा एंड महिंद्रा और उबेर के मध्य साझेदारी

Uber charge for Mahindra EVs

प्रश्न-हाल ही में भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने ऐप आधारित कैब सेवा उपलब्ध कराने वाली किस कंपनी के साथ साझेदारी की घोषणा की?
(a) उबेर
(b) ओला
(c) उबेर एवं ओला दोनों
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 24 नवंबर, 2017 को भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ऐप आधारित कैब सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी उबेर के साथ साझेदारी की घोषणा की।
  • साझेदारी का लक्ष्य साझी गतिशीलता के क्षेत्र में अगली पीढ़ी के टिकाऊ समाधान का निर्माण करना है।
  • साझेदारी के तहत उबेर प्लेटफार्म पर भारत के विभिन्न शहरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहनों को तैनात किया जाएगा।
  • प्रथम चरण में भारतीय कंपनी द्वारा दिल्ली एवं हैदराबाद में इलेक्ट्रिक वाहन चलाए जाएंगे।
  • साथ ही भारत के अन्य शहरों में महिंद्रा के इलेक्ट्रिक वाहनों को तैनात किया जाएगा।
  • उबेर प्लेटफार्म पर संचालित किए जाने वाले महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहनों में E20 प्लस हैचबैक और ई-वेरिटो (E-Verito) सेडान कारें शामिल हैं।

संबंधित लिंक
http://www.thehindu.com/business/uber-charge-for-mahindra-evs/article20792006.ece
http://www.businesstoday.in/sectors/auto/ola-uber-mahindra-and-mahindra-eletric-cars-toyota-suzuki-green-mobility-project/story/264667.html