मराठी साहित्य के लिए भास्कर रामचन्द्र तांबे पुरस्कार घोषित

प्रश्न-वर्ष 2014-2015 के लिए कविता लेखन के क्षेत्र में किसे राजकवि भास्कर रामचंद्र तांबे पुरस्कार प्रदान किया जाएगा?
(a) श्री निवास अय्यर
(b) श्री निवास हवलदार
(c) एम.डी. वैद्य
(d) हरी नारायण आप्टे
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 4 जुलाई, 2018 को मध्य प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेन्द्र पटवा द्वारा मराठी कृतियों हेतु संस्कृति विभाग की मराठी साहित्य अकादमी द्वारा स्थापित पुरस्कारों की घोषणा पहली बार की गई।
  • मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद द्वारा मराठी कृतियों के लिए स्थापित राजकवि भास्कर रामचंद्र तांबे के पुरस्कार हेतु वर्ष 2014 एवं 2015 के लिए रचनाकारों की घोषणा की गई।
  • वर्ष 2014 एवं 2015 के लिए मराठी साहित्य अकादमी द्वारा मराठी कविता अथवा नाट्य लेखन और मराठी कहानी अथवा कादम्बरी (उपन्यास) के क्षेत्र में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
  • कविता लेखन के क्षेत्र में श्री निवास हवलदार को उनकी कृति ‘ग्रेसच्या कविता’ के लिए तथा मराठी कहानी के क्षेत्र में डॉ. एम.डी. वैद्य को उनकी कृति ‘माझा चिकित्सा प्रवास’ हेतु राजकवि भास्कर रामचंद्र तांबे पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
  • इस पुरस्कार के तहत चयनित प्रत्येक रचनाकार को 50 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र, शॉल और श्रीफल भेंट किया जाएगा
  • यह पुरस्कार ग्वालियर (राजकवि की उपाधि से अलंकृत तांबे का कार्यक्षेत्र) में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।

संबंधित लिंक…
http://www.univarta.com/story/States/news/1278919.html
https://www.mpinfo.org/News/TodaysNews.aspx?newsid=20180704N2&LocID=1