भुवनेश्वर

14th Hockey Men’s World Cup 2018

प्रश्न-हाल में पुरुष हॉकी विश्व कप, 2018 के आयोजन स्थल की सैद्धांतिक रूप से घोषणा की गई। आयोजन स्थल है-
(a) नई दिल्ली
(b) नागपुर
(c) भुवनेश्वर
(d) मुंबई
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • ओडिशा सरकार ने भुवनेश्वर में 14 वें पुरुष हॉकी विश्व कप, 2018 की मेजबानी के प्रस्ताव को सैद्धांतिक तौर पर स्वीकृति प्रदान कर दी। (7 फरवरी, 2017)
  • इसकी अंतिम और आधिकारिक घोषणा हॉकी इंडिया करेगा।
  • विश्व कप आयोजन कलिंगा स्टेडियम में 28 नवंबर से 16 दिसंबर, 2018 के मध्य किया जाएगा।
  • यह तीसरा अवसर है जब भारत तीसरी बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी करने जा रहा है।
  • उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भारत ने पहली बार 1982 में मुंबई में तथा दूसरी बार 2010 में नई दिल्ली में विश्व कप की मेजबानी की थी।

संबंधित लिंक
http://pragativadi.com/odisha-govt-approves-proposal-hockey-mens-world-cup-2018
http://indianexpress.com/article/sports/hockey/odisha-government-gives-approval-to-host-hockey-world-cup-2018-4512884/
http://odishatv.in/odisha/body-slider/odisha-govt-gives-approval-to-host-hockey-world-cup-2018-193063/